{"_id":"61b9d127a4ed28668a399dbe","slug":"up-crime-police-has-busted-a-factory-of-illegal-weapons-and-six-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चुनाव के लिए तैयार हो रहे थे अवैध हथियार, पुलिस ने किया फैक्टरी का पर्दाफाश, भारी मात्रा में असलहे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चुनाव के लिए तैयार हो रहे थे अवैध हथियार, पुलिस ने किया फैक्टरी का पर्दाफाश, भारी मात्रा में असलहे बरामद
Wed, 15 Dec 2021 04:57 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 15 Dec 2021 04:57 PM IST
सार
मेरठ में एक अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने अवैध हथियार के साथ छह आरोपियों को पकड़ा है। एसएसपी ने बुधवार को प्रेस वार्ता का इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन
अवैध असलहा बरामद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में एसओजी और लिसाड़ीगेट पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का खुलासा किया है। पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर इसका खुलासा किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से सात पिस्टल, तीन अधबनी पिस्टल, 201 मैगजीन, 66 मैगजीन कैप समेत भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
वहीं पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस के अनुसार ये आरोपी पिछले कई सालों से अवैध हथियार बनाने का काम कर रहे थे। आरोपी 25 से 30 हजार में एक पिस्टल बेचते थे। बताया गया कि विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए असलहे तैयार किए जा रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: गोलियों से भूनकर पूर्व प्रधान की हत्या, फिर गांव में मनाया जश्न, आरोपी बोले- जो भी सामने आएगा मार देंगे
विज्ञापन
पुलिस ने छह आरोपी इकबाल, आमिर, आस मोहम्मद, इरशाद, हसीन उर्फ भूरा और आमिर को गिरफ्तार किया है। अभी राशिद, शहजाद उर्फ बंटी, इसरार, शाहिद और जुल्फिकार फरार है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। ये सभी लिसाड़ीगेट और ब्रहमपुरी के रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें
एसएसपी प्रभाकर चौधरी व एसपी क्राइम अनित कुमार ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर इसका खुलासा किया है। एसएसपी का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।