फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News : Sixty quintal iron bars stolen for college construction in meerut

Meerut : कॉलेज निर्माण के लिए आया 60 क्विंटल सरिया चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 06 Jul 2022 02:09 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Jul 2022 02:09 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगलवार को कॉलेज निर्माण के लिए आया लाखों का सरिया चोरी हो गया है। चोरी हुए सरिये की कीमत करीब साढे़ चार लाख बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
UP Crime News : Sixty quintal iron bars stolen for college construction in meerut
चोरी हुए सरिये का स्थान दिखाता पीड़ित - फोटो : Amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र में मंगलवार देर रात कॉलेज निर्माण के लिए आया लाखों का सरिया चोरी हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र में लावड़-मसूरी मार्ग पर चल रहे एक कॉलेज के निर्माण के लिए आया लाखों का सरिया चोरी हो गया है। मंगलवार देर रात चोरों ने इस चोरी को अंजाम दिया। बुधवार सुबह मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस आरोपियों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Murder: मेरठ में युवती की हत्या कर लाश कैंट क्षेत्र में फेंकी, सिर और एक पैर गायब, शरीर पर नहीं थे कपड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महल गांव निवासी हरि नारायण सिंह ने बताया कि वह कॉलेज का निर्माण कर रहे हैं। लेंटर के लिए उन्होंने 60 क्विंटल सरिया मंगाया था, जो निर्माणधीन कॉलेज में पडा़ हुआ था। मंगलवार देर रात चोरों ने सारा सरिया चोरी कर लिया।

साढे़ चार लाख है चोरी हुए सरिये की कीमत 
हरि नारायण सिंह ने बताया कि सरिये की कीमत लगभग चार से साढे़ चार लाख है। बुधवार को कॉलेज पहुंचने पर उन्हें मामले की जानकारी हुई। एक ही रात मे सारा सरिया चोरी हुआ देख उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

पीड़ित ने चौकी पर तहरीर दी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed