फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime: Dead body of mother and daughter in found rajwaha in Jani Khurd of Meerut

UP: पहले बेटी, अब मां की लाश मिलने से सनसनी, 3 दिन से लापता थी महिला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

Fri, 02 Jun 2023 05:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 02 Jun 2023 05:00 PM IST
सार

Meerut News : पहले बेटी और अब मां की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि महिला और उसकी बेटी तीन दिन से लापता थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही दोनों की  मौत का राज खुलेगा।

विज्ञापन
UP Crime: Dead body of mother and daughter in found rajwaha in Jani Khurd of Meerut
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में थाना रोहटा क्षेत्र के गांव आलमगीरपुर से तीन दिन से लापता चल रही महिला रचना का शव शुक्रवार को टिमकिया रजवाहे में गांव महपा के पास से बरामद हुआ है। रचना की छह साल की पुत्री नैना का शव गुरुवार को टिमकिया रजवाहे से गांव खानपुर के पास से बरामद हुआ था। 

विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने महिला के शव को रजवाहे से निकाल कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मां और बेटी की मौत कैसे हुई है, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन

बताया गया कि गांव आलमगीरपुर निवासी संजय का विवाह गांव कुराली निवासी रचना से हुआ था। संजय के अनुसार, बुधवार को वह खेत पर काम करने के लिए गया था। इस दौरान उसकी पत्नी रचना व छह साल की बेटी नैना को लेकर घर से निकल गई। खेत से घर आने पर उसे घटना का पता चला। बताया कि पत्नी व बेटी को खूब तलाश किया लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल सका। 

इसके बाद नैना का शव टिमकिया रजवाहे में बच्चों को नहाने के दौरान खानपुर के पास मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर कर नैना का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं, शुक्रवार को रचना का शव भी टिमकिया रजवाहे में ही मिला। पुलिस ने परिजनों की मौजदूगी में रचना के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया। 

यह भी पढ़ें: BKU: 'पहलवानों की जाति तिरंगा, इन्हें बांटा ना जाए', पंचायत में फैसला सुरक्षित, पर टिकैत ने बताया आगे का प्लान

विज्ञापन

जानी थानाध्यक्ष राजेश कंबोज के अनुसार, मां और बेटी के शव एक ही राजवाहे में एक किलोमीटर की दूरी पर मिले हैं। पुलिस जांच कर रही है कि मां-बेटी राजवाहे तक कैसे पहुंचीं। दोनों की मौत राजवाहे में अपने आप गिरने से हुई या फिर किसी ने दोनों को मारने के लिए घटना को अंजाम दिया है। इसकी जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Wrestler Protests: पहलवानों के सम्मान की लड़ाई UP तक आई, सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ उबाल, कल फिर पंचायत

जानी थानाध्यक्ष राजेश कंबोज का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों की मौत के कारण का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed