फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: collage girl left School after a boy threat her Marry me or i will kill you

यूपी: शादी करो वरना जान से मार दूंगा, छात्रा ने दहशत में छोड़ा स्कूल

Thu, 19 Jul 2018 05:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 19 Jul 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
UP: collage girl left School after a boy threat her Marry me or i will kill you
फाइल फोटो

पश्चिमी यूपी में आए दिन ऐसी वारदातें बढ़ रही हैं जिनकी वजह से छात्राओं का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। प्रदेश के शामली में एक ऐसी ही सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक मनचले ने स्कूल जाने वाली छात्रा को खुलेआम जान से मारने की धमकी दे डाली। हत्या की धमकी के छात्रा इस कदर दहशत में आ गई कि उसने स्कूल जाना छोड़ दिया। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला -

विज्ञापन


शामली जिले के लालूखेड़ी में रहने वाली बेटी व उसके परिजन एक शोहदे की करतूत से हर पल दहशत के साए में जी रहे हैं। दरअसल, शोहदे ने नाबालिग छात्रा पर शादी का दबाव बनाया। लेकिन छात्रा ने जब शादी से साफ इंकार कर दिया तो मनचले ने उसे पिता समेत हत्या कर देने की धमकी दे दी। सिरफिरे की धमकी के चलते छात्रा ने जहां मोबाइल रखना बंद कर दिया है, वहीं पिछले कई दिन से उसका स्कूल जाना भी छूट गया है। पीड़िता ने बुधवार को इस संबंध में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने व सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। 

विज्ञापन

फोन कॉल से परेशान छात्रा ने मोबाइल रखना भी छोड़ा

तितावी थाना क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा बुधवार को पिता के साथ थाने पहुंचकर एसओ सूबे सिंह यादव से मिली। पीड़िता ने शामली जनपद के गांव हाथी करौंदा निवासी युवक के खिलाफ तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पूर्व आरोपी ने एक शोभायात्रा के दौरान उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। आरोप है कि इसके बाद आरोपी छात्रा के मोबाइल पर लगातार कॉल करने लगा, जिससे आजिज आकर छात्रा ने मोबाइल रखना ही बंद कर दिया। 

छात्रा का आरोप है कि अब आरोपी युवक लगातार छात्रा को धमकियां दे रहा है कि या तो वह उसके साथ शादी करे, वरना उसकी व उसके पिता की हत्या कर दी जाएगी। शोहदे की इस धमकी को शुरूआती तौर पर छात्रा व उसके पिता ने मजाक समझते हुए खुद उससे बात की तो आरोपी ने उन्हें भी छात्रा के साथ हर हाल में शादी करने की बात कहते हुए उसे अपनी नहीं होने पर किसी ओर की भी नहीं होने की धमकी दे डाली।

पीड़ित छात्रा का कहना है कि शोहदे की धमकी से वह व परिजन इतने भयभीत हैं कि कुछ दिन से उसका स्कूल जाना भी छूट गया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। एसओ सूबे सिंह का कहना है कि छात्रा को एक युवक द्वारा शादी के नाम पर परेशान करते हुए हत्या की धमकी दी जा रही है। तहरीर मिली है, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कराते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed