फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up: CO and SO explaining the family leaving the village

यूपी: दबंगों के खौफ से गांव छोड़ने वाले परिवार को मनाने पहुंचे सीओ-एसओ

Mon, 16 Apr 2018 01:50 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 16 Apr 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
up: CO and SO explaining the family leaving the village
फाइल फोटो

सहारनपुर में रविवार को सीओ और एसओ बेहट ने गांव इब्राहिमपुर पहुंचकर दबंगों के खौफ और पुलिस के व्यवहार से आहत होकर करौंदी गांव से पलायन करने वाले पीड़ित परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए वापस चलने का अनुरोध किया। परंतु पीड़ित परिवार ने साफ कहा कि अब उन्हें पुलिस पर कतई भरोसा नहीं है। दो घंटे की जद्दोजहद के बाद सीओ और एसओ को बैरंग ही लौटना पड़ा।  

विज्ञापन


गौरतलब है कि 6 जनवरी को परिवार की लड़की से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर करौंदी गांव निवासी अनुज पुत्र जनेश्वर प्रसाद को गांव के ही कुछ युवकों ने सरियों से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था। इस मामले में अजीत, गौरव, सचिन, विजय पुत्रगण सतपाल सिंह, ज्वाला पुत्र गुलाब सिंह निवासी करौंदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने सचिन, विजय, ज्वाला और एक अन्य राजन पुत्र चमन सिंह निवासी बेहड़ा संदल सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी जमानत पर बाहर है। 
विज्ञापन


पीड़ित परिवार का आरोप है, कि आरोपी उन पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने एसओ से लेकर एसएसपी तक को शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उनकी मद्द करने के बजाय उल्टे उन्हें ही फटकार लगाई। पिछले दिनों सहारनपुर आए डिप्टी सीएम को भी पीड़ित परिवार ने प्रार्थना देकर दबंगों द्वारा दी जा रही धमकी और पुलिस के व्यवहार की शिकायत की थी। अब खौफ के चलते शनिवार को जनेश्वर प्रसाद का परिवार छुटमलपुर के गांव इब्राहिमपुर चला गया था। समाचार पत्रों में ये समाचार छपने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया और सीओ एवं एसओ बेहट रविवार को इब्राहिमपुर गांव पीड़ित परिवार को वापस लाने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : SC-ST Act: शोभापुर में पुलिस का खौफ, गांव छोड़कर जा रहे उपद्रवी, फोर्स तैनात

सीओ बेहट शिवराज सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार ने पलायन नहीं किया है। परिवार के लोग इब्राहिमपुर के पास पहले ही फैक्ट्री में काम करते है। काम के लिए वह इब्राहिमपुर गए हैं। पलायन की बात गलत है।
 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed