फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SC-ST Act: Police fears in Shobhapur village, police force deployed

SC-ST Act: शोभापुर में पुलिस का खौफ, गांव छोड़कर जा रहे उपद्रवी, फोर्स तैनात

Wed, 11 Apr 2018 11:46 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 11 Apr 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
SC-ST Act: Police fears in Shobhapur village, police force deployed
शोभापुर गांव में पुलिसफोर्स - फोटो : अमर उजाला

शोभापुर गांव से दलितों के पलायन और धर्मांतरण की अफवाह फैलाई जा रही हैं। जबकि सच्चाई यह है कोई पलायन नहीं, गिरफ्तारी के डर से लोग गांव छोड़कर फरार हैं। जो लोग गांव छोड़ कर गये हैं, पुलिस ने उनको उपद्रव में नामजद किया हुआ है। शोभापुर गांव के 85 लोग उपद्रव करने के मामले में नामजद आरोपी हैं। बवाल के दौरान एक दर्जन आरोपी मौके से गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। 

विज्ञापन


एससी-एसटी एक्ट में संशोधन को लेकर दो अप्रैल शोभापुर चौकी, पुलिस की गाड़ी, रोडवेज बसें समेत सैकड़ों वाहनों में तोड़फोड़ व आगजनी की थी। इस बवाल में पुलिस ने सबसे ज्यादा 85 लोग शोभापुर गांव में नामजद आरोपी बनाए हैं। चार अप्रैल को शोभापुर गांव में गोपी पारिया की हत्या हो गई। उसके बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी है। दो दिन से शोभापुर गांव में पलायन और धर्मांतरण की अफवाह फैलाई जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने इसकी जांच कराई तो मामला उल्टा मिला। पुलिस ने बताया कि उपद्रव में नामजद आरोपी अपने अपने घर से फरार है और उनके परिवार वाले ही पलायन की अफवाह फैलाकर पुलिस पर दबाव बनाना चाहते है। गांव में पलायन किसी ने नहीं किया। शोभापुर गांव से एक दर्जन लोगों को पुलिस दो अप्रैल को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : दलित हत्याकांड: ग्रामीणों का ऐलान, नहीं हुई कार्रवाई तो अपना लेंगे इस्लाम धर्म

बेकसूर बनाए आरोपी 

SC-ST Act: Police fears in Shobhapur village, police force deployed
पुलिसफोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों का कहना है कि शोभापुर में 85 लोगों में कई बेकसूर भी है। ऐसे लोग भी नामजद कर लिए, जिनका इस उपद्रव से कोई लेनादेना नहीं है। उपद्रव के दौरान वह गांव में नहीं थे। पुलिस ने राजनीति के तहत दबाव बनाने के लिए बेकसूर लोगों को आरोपी बनाया है।  

जांच के बाद होगी गिरफ्तारी 
शोभापुर गांव में लगातार पुलिस, पीएसी और आरएएफ का पहरा हैं। सीओ ने फर्जी नामजदगी के मामले में हंगामा करती महिलाओं को आश्वासन दिया कि किसी को भी बिना जांच किए जेल नहीं भेजा जाएगा। इस दौरान पूनम गौतम, सरोज, बबली, इमरती, प्रेमवती, शीला, उर्मिला, मधु, शकुंतला, रीना गौतम आदि मौजूद रही।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed