फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: Class IX girl student jumped from second floor of school in Shamli, seriously injured

यूपी: शामली में कांवेंट स्कूल की दूसरी मंजिल से कूदी नौंवी कक्षा की छात्रा, उपचार के दौरान मौत

Sat, 26 Mar 2022 12:33 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 26 Mar 2022 12:33 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश  के शामली में शनिवार सुबह एक कांवेंट स्कूल में एक छात्रा दूसरी मंजिल से नीचे कूद गई। छात्रा का गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। छात्रा ने किस वजह से यह कदम उठाया है, इसकी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
UP: Class IX girl student jumped from second floor of school in Shamli, seriously injured
shamli school - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में शनिवार को कैराना थानाक्षेत्र में एक छात्रा स्कूल की दूसरी मंजिल से कूद गई। घटना से स्कूल विद्यार्थियों और प्रबंधन में हड़कंप मच गया। वहीं दूसरी मंजिल से गिरने के कारण छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। स्कूल के अध्यापकों ने घायल छात्रा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि छात्रा के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कैराना के दानवीर कर्ण कांवेंट स्कूल में शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कक्षा नौ की छात्रा तीसरी मंजिल से कूद गई। जिससे वह गंभीर घायल हो गई। उसे पानीपत के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी मौत हो गई। छात्रा ने ऐसा क्यों किया, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर: बिजनौर में दिन निकलते ही वारदात, खेत पर गए एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि बुच्चाखेड़ी निवासी मुकेश शर्मा की पुत्री (15) अनुष्का कक्षा नौ की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे छात्रा टॉयलेट जाने के लिए कक्षा से निकली थी।
 

इसके बाद दूसरी मंजिल पर करीब चार फुट की रेलिंग पर चढ़कर वह स्कूल के बाहर की तरफ सड़क पर कूद गई। घायलावस्था में छात्रा को पड़ा देख स्कूल के स्टाफ ने परिजनों को सूचना दी और पानीपत के अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा के सिर में गंभीर चोटें आई थी। अस्पताल में छात्रा की मौत हो गई। अभी शव गांव में नहीं पहुंचा है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। वहीं पुलिस पूछताछ में स्कूल के अध्यापकों ने बताया कि छात्रा नौंवी में होम एक्जाम में एक सब्जेक्ट में फेल हो गई थी। आज उसकी पुन: परीक्षा थी।

बताया गया कि छात्रा जब से स्कूल में पहुंची थी तभी से रो रही थी और तनाव में थी। स्कूल की दूसरी मंजिल पर जाकर उसने छत की अंदर से कुंडी बन्द कर ली। छात्रा काफी देर तक रेलिंग पर बैठी रही। शिक्षकों ने उसे काफी समझाया भी लेकिन वह नीचे कूद गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed