फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Chhota Khatu Shyam Temple will be built in Meerut Cantt, Tourism Minister announced

UP: मेरठ कैंट में बनेगा छोटा खाटू श्याम मंदिर, पर्यटन मंत्री ने किया 33 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण

Fri, 13 Mar 2026 10:14 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 13 Mar 2026 10:14 PM IST
सार

Meerut News: उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मेरठ पहुंचे और शहीद स्मारक पर पांच विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। पांच की आधारशिला भी रखी। मेरठ कैंट में एक करोड़ रुपये की लागत से छोटा खाटू श्याम मंदिर बनाने की घोषणा की।

विज्ञापन
UP: Chhota Khatu Shyam Temple will be built in Meerut Cantt, Tourism Minister announced
योजनाओं का लोकार्पण करते पर्यटन मंत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को शहीद स्मारक पर 33 करोड़ रुपये की 10 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मंत्री ने कहा कि क्रांतिकारियों की धरती मेरठ में पर्यटन की दृष्टि से बड़ी परियोजनाएं बनाई जाएंगी, ताकि ऐतिहासिक पहचान बन सके। मोदी-योगी की सरकार में ही 500 वर्ष बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर बन पाया। उन्होंने बताया कि हस्तिनापुर को महाभारत सर्किट से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

 

पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोलते हुए मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पहले आस्था के केंद्रों के लिए पांच रुपये भी नहीं मिलते थे, लेकिन योगी आदित्यनाथ सरकार में सनातन संस्कृति का सम्मान हो रहा है। मेरठ में पर्यटन की दृष्टि से बड़े स्थान विकसित होंगे, ताकि विश्व में कीर्तिमान स्थापित हो सके। पहले पर्यटन में यूपी पांचवें-छठे स्थान पर आता था। सपा सरकार में एक साल में यूपी में 23 करोड़ पर्यटक आए,थे, लेकिन योगी सरकार में एक साल में 137 करोड़ पर्यटक आए। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों के बलिदान के कारण ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रोथ इंजन बना यूपी
मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि योगी सरकार में पर्यटन स्थलों का तेजी से विकास हो रहा है। पहले अधिकारियों को वेतन देने के पैसे नहीं होते थे, अब यूपी सरप्लस पैसे वाला प्रदेश बन गया है। उत्तर प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन बन गया है। पहले गुंडागर्दी, अपहरण, लूट, हत्या, छिनैती, डकैती के लिए यूपी की पहचान थी, अब यूपी चमकता प्रदेश है। बाबा का बुलडोजर चलते ही अपराधी भाग निकलते हैं। अब पर्यटन विभाग जिस दिन शिलान्यास करता है, उसी दिन उनके लोकार्पण की तिथि भी घोषित करता है।
 
विज्ञापन

2017 से पहले थे एक जिला, एक माफिया
पर्यटन मंत्री ने कहा कि 2014 से शुरू हुआ भाजपा का विजय अभियान 2027 में भी जारी रहेगा। यूपी में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। 2017 से पहले एक जिला, एक माफिया की व्यवस्था थी। सपा शासन में माफिया का बोलबाला था। प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति पर कानून व्यवस्था स्थापित है।
 

गैस की कालाबाजारी पर सरकार सख्त
पर्यटन मंत्री ने कहा कि सरकार गैस की कमी दूर करने के लिए प्रयास कर रही है। कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। इस अवसर पर ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी अश्विनी त्यागी, गुलाम मोहम्मद, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विवेक रस्तोगी, अरविंद मारवाड़ी, अंकित सिंघल, विवेक वाजपेयी, सुनील अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
 

ये किया लोकार्पण
-पांचली में 96.91 लाख रुपये की लागत वाली धन सिंह कोतवाल आर्ट गैलरी।
-नौचंदी देवी मंदिर में 115.26 लाख रुपये का पर्यटन विकास।
-सरधना चर्च में 453.77 लाख रुपये से पर्यटन विकास।
-शहीद स्मारक में 452.57 लाख रुपये के कार्य।
-पूठखास में प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में 58.10 लाख रुपये के कार्य।
 

ये किया शिलान्यास
-हस्तिनापुर में 1504.26 लाख रुपये के समेकित विकास कार्य।
-मेरठ में सिद्धपीठ मां सती देवी मंदिर में 59.30 लाख रुपये के कार्य।
-फतेहउल्लापुर के मां ललिता देवी मंदिर के कायाकल्प पर 68.82 लाख रुपये के कार्य।
-गेझा में गोरखनाथ धाम सेवा आश्रम में 85.59 लाख रुपये के कार्य।
-परीक्षितगढ़ में ऋषि शृंगी आश्रम में 127.56 लाख रुपये से विकास कार्य।

ये की घोषणाएं
-भमोरी में 92.60 लाख रुपये से बाबा नरपत सिंह का स्मारक बनेगा।
-मेरठ कैंट क्षेत्र में छोटा खाटू श्याम मंदिर के लिए 100.1 लाख रुपये

ये भी देखें...
Meerut: गृहकर के बढ़े बिलों पर नगर निगम में हंगामा, कांग्रेसी बोले- किसी गरीब का भवन सील करा तो बंधक बना लेंगे

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed