फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP bypoll: BJP candidates contact's from Sangh leaders to get tickets for gangoh seat at Saharanpur

यूपी उपचुनाव: यहां टिकट पाने के लिए लगी है लंबी लाइन, संघ नेताओं से संपर्क साध रहे दावेदार

Mon, 23 Sep 2019 07:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 23 Sep 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
UP bypoll: BJP candidates contact's from Sangh leaders to get tickets for gangoh seat at Saharanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

सहारनपुर में गंगोह विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर भाजपा का टिकट पाने के लिए लाइन लंबी है। दावेदार अपने प्रयास कर रहे हैं, जिसमें संघ नेताओं से भी संपर्क साधा जा रहा है। पार्टी में अंदरूनी तौर पर यह बात भी सामने आ रही है कि गंगोह सीट के जातीय समीकरणों और पूर्व के चुनावों के मद्देनजर गुर्जर बिरादरी से प्रत्याशी घोषित होने की संभावना है। उसमें सहारनपुर जिले के अलावा पड़ोसी जनपद शामली से भी गुर्जर बिरादरी के नेता को टिकट दिया जा सकता है। हालांकि भाजपा नेता अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि अभी पितृ पक्ष चल रहा है, जिस कारण भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा पितृ पक्ष समाप्त होने के बाद होगी। मालूम चला है कि 25 सितंबर को प्रत्याशी के नाम को लेकर काफी हद तक तस्वीर साफ हो सकती है, लेकिन प्रत्याशी के नाम की घोषणा ऐन वक्त पर होगी, ताकि टिकट के दावेदारों में किसी तरह की मायूसी प्रभावी ना हो सके। 
विज्ञापन


फिलहाल टिकट के दावेदारों में मांगेराम टरडक, मुकेश चौधरी, मनोज चौधरी, पद्म सिंह ढायकी, ओमपाल सैनी सहित कई नाम हैं, जो सहारनपुर के हैं। इसके अलावा शामली जिले से पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह के पुत्र मनीष चौहान और पूर्व सांसद दिवंगत हुकुम सिंह की पुत्री मृगांका सिंह का नाम भी चर्चाओं में है। अब देखना यह है कि भाजपा किस नेता पर भरोसा जताती है और चुनाव मैदान में उतारती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2012 में हुआ था गंगोह सीट का सृजन
1957 के बाद से 2007 तक हुए चुनावों में सहारनपुर जनपद में नकुड़ भी विधानसभा सीट थी, लेकिन उसके बाद नकुड़ सीट की जगह गंगोह विधानसभा सीट का सृजन हुआ।

उपचुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन
गंगोह विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन चुनावों को निर्विघ्न एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने की कवायद में जुट गया है। रविवार को छुट्टी के बावजूद एसडीएम पूर्ण सिंह राणा ने मतदान केंद्रों और बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ की बैठक आहूत कर उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिए।         

उधर, सीओ अजय कुमार ने भी तमाम पुलिस स्टाफ को अलर्ट कर दिया है। कोतवाली निरीक्षक भगवत सिंह ने बताया कि मुनादी करवाकर शस्त्रों को कोतवाली में जमा कराने के निर्देश दिए गए है। मुखबिरों को भी सक्रिय करते हुए हर संदिग्ध की गतिविधियों पर नजर रखने और समय रहते सूचना देने के निर्देश दे दिए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed