फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Board Toppers Honoured with Certificates, Medals and ₹21,000 Incentive Across Western UP

UP: मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, यूपी बोर्ड के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी

Mon, 01 Jun 2026 02:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Jun 2026 02:22 PM IST
सार

मेरठ, बागपत और बिजनौर में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
UP Board Toppers Honoured with Certificates, Medals and ₹21,000 Incentive Across Western UP
मेधावी छात्र सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में सोमवार को मेरठ, बागपत और बिजनौर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और शिक्षाविदों की मौजूदगी में मेधावियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विज्ञापन


मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधान परिषद सदस्य और जिलाधिकारी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

विज्ञापन

बागपत में मेधावियों को मिला सम्मान और प्रोत्साहन
बागपत कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. अजय कुमार, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, जिलाधिकारी अस्मिता लाल, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी निरंतर आगे बढ़ने और शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

UP Board Toppers Honoured with Certificates, Medals and ₹21,000 Incentive Across Western UP
मेधावी छात्र सम्मान - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में 24 मेधावियों का हुआ सम्मान
बिजनौर में आयोजित सम्मान समारोह में हाईस्कूल के 11 और इंटरमीडिएट के 13 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने मुख्यमंत्री का सीधा प्रसारण भी देखा। इसके बाद प्रशासन और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मेधावियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए गए। साथ ही प्रत्येक मेधावी विद्यार्थी के खाते में 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भेजी गई।

मेहनत और प्रतिभा से खुलते हैं सफलता के रास्ते
कार्यक्रमों में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। विद्यार्थियों की उपलब्धियां अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मेधावियों से जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। सम्मान समारोह ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed