फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Board Result: Geeta Girl Alia has succeeded with twin sister

यूपी बोर्ड रिजल्ट: गीता के श्लोक पढ़ विवादों में आई आलिया ने जुड़वा बहन के साथ पाई सफलता

Tue, 01 May 2018 11:30 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 01 May 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
UP Board Result: Geeta Girl Alia has succeeded with twin sister
आलिया खान और उसकी जुड़वा बहन

श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक पढ़कर विवादों में आई मुस्लिम बालिका आलिया खान ने जुड़वा बहन आलिमा के साथ हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल की है। दोनों बहनों ने सेठ बीके माहेश्वरी स्कूल सराय लाल दास से परीक्षा दी थी। आलिया ने 74 प्रतिशत और आलिमा ने 72 प्रतिशत अंक हासिल किए।

विज्ञापन


आलिया और आलिमा ने विज्ञान विषय से पढ़ाई करके सेल्फ स्टडी से बोर्ड परीक्षा पास की है। दोनों बहनें रविवार को रिजल्ट देखने से पहले ही मुंबई रवाना हुई। मुंबई में आइटीए एकेडमी से संगीत की शिक्षा लेने जा रही हैं। छह माह संगीत का प्रशिक्षण लेकर मेरठ लौटेंगी। 11वीं में दोनों बहनें कला विषय लेकर प्राइवेट पढ़ाई कर परीक्षा देंगी। घंटाघर कोटला निवासी आलिया खान खादी वस्त्र विक्रेता शाहिद अनवर और अफरोज खान की बेटी है। आलिया पांच भाई बहन हैं। सबसे बड़ी बहन मरियम बीएससी बायोटेक की पढ़ाई कर रही हैं। दूसरे नंबर पर आलिमा, आलिया हैं। तीसरी बहन फायजा सेठ बीके माहेश्वरी इंटर कॉलेज में नवमीं की छात्रा हैं। छोटा भाई साद छठवीं कक्षा का छात्र है। आलिया खान को श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक गाने पर मुख्यमंत्री ने सम्मानित भी किया था। आलिया भगवान कृष्ण के परिधान में गीता के श्लोक गाती हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें : UP Board Result 2018: बेटियों ने फिर लहराया परचम, बेटों से आगे निकले कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल स्तर पर पहले इस प्रतियोगिता में आलिया, आलिमा ने भाग लिया और विजेता बनीं। प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में आलिया ने पहला स्थान पाया। आलिया को अमेरिकी संस्था ने भी सम्मानित किया। मुंबई में आलिया, आलिमा को संगीत शिक्षा देने का सारा खर्च भी यही संस्था उठा रही है। बड़ी बहन मरियम ने बताया कि आलिया, आलिमा दोनों ही बहुत अच्छा गाती हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed