फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP board exam: try to rob the examination paper, principal accused of assault

यूपी बोर्ड परीक्षा: पेपर लूटने की कोशिश, प्रधानाचार्य से मारपीट का आरोप, तीन दबोचे

Tue, 06 Feb 2018 09:14 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 06 Feb 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
UP board exam: try to rob the examination paper, principal accused of assault
परीक्षा पेपर लूटने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन दौराला क्षेत्र में किसान हितकारी इंटर कॉलेज सकौती में पेपर लूटने की कोशिश की गई। आरोप है कि विरोध करने पर हमलावरों ने प्रधानाचार्य और उनके ऑफिस कर्मचारी से मारपीट की। इस दौरान कॉलेज स्टाफ ने मिलकर तीन आरोपी युवकों को मौके से दबोच लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। हितकारी कॉलेज के प्रधानाचार्य नवीन कुमार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हाईस्कूल प्रथम पाली में हिंदी का पेपर समाप्त हो चुका था और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के पेपर की तैयारी चल रही थी। उस वक्त कोई पेपर नहीं चल रहा था इसलिए परीक्षा केंद्र के गेट पर सुरक्षा के लिए खास इंतजाम नहीं थे। तभी एक संदिग्ध युवक ऑफिस में घुस आया। प्रधानाचार्य कक्ष के अंदर बने एक खास कमरे में यूपी बोर्ड की परीक्षा के सभी प्रश्न पत्र और कॉपियां रखी हुई थीं। यह संदिग्ध युवक इसी कमरे की ओर जाने लगा। प्रधानाचार्य ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने उन से मारपीट कर दी। शोर शराबा सुनकर कॉलेज के क्लर्क और चपरासी भी आ गए। आरोपी ने उनसे भी मारपीट की। 
विज्ञापन


पढ़ें : PHOTOS : यूपी बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू, CCTV की निगरानी में हुआ एग्जाम
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कॉलेज के स्टाफ ने उक्त युवक को पकड़ लिया। भागने की फिराक में कॉलेज के बाहर खड़े उसके दो साथियों को भी दबोच लिया गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और इन तीनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। उनससे पूछताछ जारी है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि परीक्षा केंद्र के भीतर घुसने का आखिर क्या मकसद था। प्रधानाचार्य ने आरोप लगाया है कि कॉलेज में घुसे युवक ने प्रश्न पत्रों को लूटने का प्रयास किया। इस संबंध में दौराला थाने में तहरीर दी जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed