यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मंगलवार यानी आज से शुरू हो गई हैं। हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने पहली पाली में सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा दी। वहीं अब दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में पहला पेपर गृह विज्ञान और इंटरमीडिएट में हिंदी का है। मेरठ जिले में कुल 89816 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इनके लिए 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें छह केंद्र संवेदनशील हैं। जिले को 23 सेक्टरों में बांटा गया है। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा-144 लगा दी गई है।
PHOTOS : यूपी बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू, CCTV की निगरानी में हुआ एग्जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि नकल करते और कराते पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस बार पिछले साल के मुकाबले 26 परीक्षा केंद्र कम बनाए गए हैं और दो सचल दल भी कम बनाए गए हैं। पिछले साल 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और नौ सचल दल थे। सचल दल में पांच सदस्य होंगे।
मंडल में तीन लाख 35 हजार 171 देंगे परीक्षा
मंडल में इंटर और हाईस्कूल के तीन लाख 35 हजार 171 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पिछले साल तीन लाख 18 हजार 959 ने परीक्षा दी थी।
655 परीक्षा केंद्र चुनौती
यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत 17 जिले आते हैं, जिनमें 1707 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 655 परीक्षा केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा कराना चुनौती होगा। दरअसल, ये परीक्षा केंद्र संवेदनशील और अतिसंवेदनशील की श्रेणी में हैं। 448 संवेदनशील हैं और 207 अतिसंवेदनशील। मंडल में जिला विद्यालय निरीक्षकों के स्तर से 34 सचल दल बनाए गए हैं, जबकि इनके अतिरिक्त चार सचल दल जेडी स्तर से रहेंगे, जो सचल दल की भी निगरानी करेंगे। मेरठ में सात सचल दल, बागपत में छह, गाजियाबाद में पांच, हापुड़ में पांच, गौतमबुद्धनगर में चार बनाए गए हैं।
ये रहेगी व्यवस्था
जोनल मजिस्ट्रेट 10
स्टेटिक मजिस्ट्रेट 21
सचल दल 07
परीक्षार्थी
हाईस्कूल 46422
इंटरमीडिएट 43394