{"_id":"6a4bcc35038c21c1220835f0","slug":"up-board-compartment-practical-exams-on-16-17-meerut-news-c-72-1-mct1014-155788-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16-17 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16-17 को
विज्ञापन
जीआईसी को बनाया गया परीक्षा केंद्र
मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा 16 और 17 जुलाई को आयोजित होगी। इसके लिए जिले में राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
डीआईओएस ने बताया कि इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट के ऑनलाइन आवेदन करने वाले पात्र परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा जीआईसी मेरठ में प्रतिदिन सुबह आठ बजे से होगी। संबंधित परीक्षार्थी अपने पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क कर परीक्षा में शामिल होने की जानकारी प्राप्त करें। परिषद की ओर से नियुक्त परीक्षक परीक्षा कराएंगे। यदि कोई परीक्षार्थी निर्धारित तिथियों पर प्रयोगात्मक परीक्षा में उपस्थित नहीं होता है और परीक्षा से वंचित रह जाता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित परीक्षार्थी और उसके विद्यालय के प्रधानाचार्य की होगी। प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन के विषयवार अंक तथा इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की ओएमआर शीट 20 जुलाई तक परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कराना सुनिश्चित करें। संवाद