UP Board Result 2022: पश्चिमी यूपी में दसवीं-बारहवीं के 10 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार अगले सप्ताह होगा खत्म
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जल्द ही दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की तारीख का एलान किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी यूपी के 10 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड का रिजल्ट 15 जून तक जारी होने की उम्मीद है। यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ी कोई भी घोषणा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी।
विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 24 मार्च से 20 अप्रैल के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरठ क्षेत्र के 10,32,972 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
इनमें से हाईस्कूल के 558,660 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वहीं इंटरमीडिएट के 474,312 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आगरा, अलीगढ़, मेरठ और सहारनपुर मंडलों के 17 जिलों के परीक्षार्थी हैं। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का कार्य पहले ही संपन्न हो चुका है। अब परीक्षार्थियों को परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। आगे देखें जिलेवार परीक्षार्थियों का विवरण।
यह भी पढ़ें: Study: कम उम्र में ही ‘बूढ़े’ हो रहे दांत, मेरठ मेडिकल में 10 हजार मरीजों पर हुए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा
यह है जिलेवार परीक्षार्थियों की संख्या
जिला 10वीं 12वीं
आगरा 65,370 52,395
फिरोजाबाद 42,048 35,069
मैनपुरी 32,771 26,873
एटा 30,650 24,749
मथुरा 42,944 33,709
अलीगढ़ 59,391 48,142
हाथरस 25,206 20,174
कासगंज 21,069 16,517
बुलंदशहर 45,325 38,229
गाजियाबाद 25,697 22,818
गौतमबुद्धनगर 20,511 17,009
मेरठ 40,582 38,460
बागपत 15,239 14,868
हापुड़ 14,208 13,156
मुजफ्फरनगर 29,499 27,335
सहारनपुर 35,130 32,595
शामली 13,020 12,214
बिजनौर में पंजीकृत-
हाईस्कूल परीक्षा- 46543
इंटर परीक्षा-38485
कुल दोनों में -85028
परीक्षा में शामिल
हाईस्कूल-43559
इंटर- 36463
दोनों कुल -80022
परीक्षा में अनुपस्थित रहे
हाईस्कूल -2984
इंटर-2022
कुल -5006
शामली में कुल पंजीकृत-
हाईस्कूल परीक्षा- 1320
इंटर परीक्षा-12214
कुल दोनों में -25234
परीक्षा में शामिल
हाईस्कूल-12327
इंटर- 11777
दोनों कुल -24104
परीक्षा में अनुपस्थित रहे
हाईस्कूल -693
इंटर-437
कुल -1130
बागपत में पंजीकृत
हाईस्कूल परीक्षा - 15239
इंटरमीडिएट - 14868
कुल - 30107
यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल रहे विद्यार्थी अपना परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- यहां होम पेज पर आपको 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- इस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण जैसे जन्मतिथि और रोल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपका रिजल्ट सामने की स्क्रीन खुल जाएगा।
- अब इसके बाद आप अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट भी ले सकते हैं।
- results.amarujala.com पर भी देख सकेंगे अपना रिजल्ट।