फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: bijnor depot to get two new luxury bus for lacknow

यूपी: अब बिजनौर से लखनऊ के लिए चलेंगी बसें, परिवहन निगम डिपो को देगा दो लग्जरी बसें 

Mon, 17 Dec 2018 06:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 17 Dec 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
UP: bijnor depot to get two new luxury bus for lacknow

यूपी में बिजनौर के लोग अब लखनऊ से सीधे जुड़ेंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बिजनौर डिपो को दो नई लग्जरी बसें देने का फैसला किया है। अफसरों की मानें तो आधुनिक सुविधाओं से लैस ये लग्जरी बसें इस साल के अंत तक मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


बिजनौर से लखनऊ की दूरी करीब 500 किमी है। फिलहाल जनपदवासियों को प्रदेश की राजधानी जाने के लिए ट्रेन का सहारा लेना पड़ता है। जिले के लोग पिछले कई वर्षों से बिजनौर से लखनऊ के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


अफसरों के अनुसार इसका प्रस्ताव बनाकर निगम को भेजा गया था। निगम की ओर से अच्छे संकेत मिले हैं। जिले के यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निगम ने बिजनौर डिपो के लिए दो लग्जरी बसें देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बसों में जीपीएस, एसी आदि सहित आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। यह बस सेवा जल्द ही शुरू की जाएगी। फिलहाल बिजनौर से लखनऊ जाने के लिए लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नई बस सेवा शुरू होने से लखनऊ आनेजाने की राह आसान हो जाएगी।

इससे पूर्व लखनऊ के लिए कोई बस सुविधा नहीं थी। बस डिपो इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि बिजनौर से लखनऊ के लिए बस सेवा शुरू करने की कवायद शुरू की गई है। दिसंबर के अंत तक बसें आने की उम्मीद है।

नागरिकों की सुविधा के अनुसार रूटों का निर्धारण, उचित किराया, गुणवत्तायुक्त सेवा आदि निर्धारित करने का काम कर लिया गया है। प्रतिदिन बिजनौर से सुबह पांच बजे बस लखनऊ के लिए रवाना होगी, जबकि लखनऊ से बिजनौर के लिए शाम सात बजे बस मिलेगी। संचालन के दौरान यात्रियों को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed