फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up: Daroga wife and son shot, killed, force deployed

यूपी: दरोगा की पत्नी व बेटे पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौत, फोर्स तैनात

Sat, 03 Mar 2018 12:04 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 03 Mar 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
up: Daroga wife and son shot, killed, force deployed
अस्पताल में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ शहर में 500 रुपए न देने पर एक युवक ने दरोगा की पत्नी व बेटे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में घायलों को आनन्द हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हालांकि बेटे की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर के ब्लाक में गुरुवार शाम अर्जुन नाम का व्यक्ति कवींद्र से 500 रुपए शराब के लिए मांग रहा था कि उसी दौरान कवींद्र की मां और भाई मौके पर पहुंच गए। मां ने बेटे के साथ झगड़ा होता देख, आरोपी का हाथ पकड़ लिया। इस बीच आरोपी ने महिला को धमकी दे दी कि पीछे हट जा नहीं तो गोली मार दूंगा। इससे पहले की कोई कुछ समझता युवक ने पिस्टल निकाली और महिला और युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: युवक की हत्या के बाद बवाल, पुलिस से भिड़ी पब्लिक, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

up: Daroga wife and son shot, killed, force deployed
अस्पताल में परिजन - फोटो : अमर उजाला

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिसफोर्स समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद एसएसपी मंजिल सैनी भी मौके पर पहुंच गई। एसएसपी का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

बता दें कि ठीक होली के दिन इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। पीड़ित पक्ष ने मेडिकल थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस के आलाधिकारी कार्रवाई में जुटे हुए है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed