फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Ayushman Bharat Yojana inauguration Meerut's two lacks 5 thousand families will get benefit

यूपी: आष्युष्मान योजना का उदघाटन आज, मेरठ के 2 लाख पांच हजार परिवारों को मिलेगा लाभ

Sun, 23 Sep 2018 12:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 23 Sep 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
UP: Ayushman Bharat Yojana inauguration Meerut's two lacks 5 thousand families will get benefit
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत आज हो रही है,  मेरठ में आधी-अधूरी तैयारियों के साथ ही एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियाम में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी कल्याण मंत्री हरदीप सिंह पुरी इस योजना का उद्घाटन करने आयोजन स्थल पहुंचे। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल की अध्यक्षता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है:-

विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. पूजा शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत मेरठ में छह सरकारी चिकित्सालयों-सीएचसी समेत 29 अस्पतालों ने आवेदन किया है, जिनमें से 24 फाइनल कर लिए गए हैं, बाकी का निरीक्षण कर उनकी व्यवस्था देखी जानी है, इसके बाद उसे हरी झंडी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह योजना धीरे-धीरे परवान चढ़ेगी। जो अधूरे चीजें हैं, उन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
  
आईएमए का नहीं मिला सहयोग
आईएमए का सहयोग न मिल पाने और निजी अस्पतालों द्वारा दूरी बनाए जाने के कारण सरकारी अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी इस योजना में शामिल कर लिया गया था। आयुष्मान भारत योजना केअंतर्गत आने वाले मरीजों को कार्ड मुहैया कराए जाएंगे। इसके अलावा दौराला, मवाना और सरधना सीएचसी पर भी इसी तरह कार्ड केजरिए भी इलाज किया जाएगा। हालांकि इसके लिए कोई अलग से व्यवस्था नहीं की जा रही है। जिस तरह सामान्य तौर पर इन स्थानों पर मरीज इलाज के लिए आते हैं, उसी तरह आयुष्मान योजना के कार्ड धारकों का भी इलाज किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ में दो लाख पांच हजार परिवारों को मिलना है लाभ

UP: Ayushman Bharat Yojana inauguration Meerut's two lacks 5 thousand families will get benefit
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में दो लाख पांच हजार 70 परिवार किए गए चिन्हित गए हैं। इनमें 83 हजार 70 परिवार देहात और 1.22 लाख परिवार शहरी क्षेत्र के हैं। 2011 की आर्थिक और सामाजिक गणना की सूची के आधार पर बनाया गया है। इस सूची में ही गड़बड़ी है।

इस योजना के तहत सरकार करीब 10 करोड़ गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का कवर देगी। बीपीएल परिवार को 1352 तरह की जांच सर्जरी पांच लाख रुपये तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जानी है। इसमें छुट्टी होने के बाद भी अस्पताल का खर्च शामिल है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed