फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP ATS has arrested terrorist Shahnawaz Ahmed from Saharanpur district

यूपी ATS ने सहारनपुर से दबोचे 2 आतंकी, जैश के इशारे पर करते थे भर्ती

Fri, 22 Feb 2019 12:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Feb 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
UP ATS has arrested terrorist Shahnawaz Ahmed from Saharanpur district
सहारनपुर से दो आतंकी हुए गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

यूपी एटीएस ने सहारनपुर जिले से जैश के दो आतंकी गिरफ्तार किए हैं। इनमें एक आतंकी शाहनवाज अहमद तेली और आकिब मलिक को गिरफ्तार किया है। ये दोनों जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। दोनों के पास से एक- एक पिस्टल और कुछ कारतूस भी बरामद किए गए है। वहीं दोनों के मोबाइल फोन से जिहादी चैट, वीडियो और कुछ फोटो प्राप्त हुए हैं। फिलहाल टीम मोबाइल के चैट बॉक्स और वीडियो को खंगाल रही है। 

विज्ञापन


वहीं पुलिस और एटीएस ने शुक्रवार दोपहर दोनों आतंकियों को सहारनपुर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। इसके बाद दो दिन का ट्रांजिट रिमांड मंजूर होने पर एटीएस दोनों को अपने साथ लखनऊ ले गई।
विज्ञापन


लखनऊ में डीजीपी ने प्रेस कॉन्प्रेंस में बताया कि कल मिली जानकारी के आधार पर दो संदिग्ध आतंकियों को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। दोनों जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े हुए हैं और यह दोनों कश्मीर के रहने वाले हैं। शहनवाज, कुलगम का और आकिब पुलवामा का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों 30 से 32 साल के हैं। इसमें शाहनवाज ग्रेनेड बनान का एक्सपर्ट बताया गया। डीजीपी ने कहा कि हम इसकी जांच कर रहे हैं कि यह दोनों कश्मीर से कब आए, इनको पैसे कहां से मिले और इनका लक्ष्य क्या था। इसके लिए हम जम्मू कश्मीर की पुलिस से बात कर रहे हैं।  

दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के इशारे पर आतंकियों की भर्ती कराते थे। शाहनवाज लंबे समय से देवबंद में बिना एडमिशन के पढ़ाई कर रहा था। लेकिन इसका नाम मदरसे के आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है।

पश्चिमी यूपी में एटीएस का बड़ा ऑपरेशन जारी है। इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के जरिए इन पर नजर रखी गई। इसके बाद इनपर शिकंजा कसा गया। एटीएस की टीम ने गुरुवार देर रात देवबंद के मोहल्ला खानकाह के निकट नाज मंजिल में छापेमारी की। यहां से दुकानदार समेत दो कश्मीरी छात्र और पांच ओडिशा के छात्रों को हिरासत में लिया था। लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है।

आरोपी शाहनवाज की निशानदेही पर देवबंद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ समेत कई जनपदों में एटीएस ने छापेमारी शुरू कर दी है। कई संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है। हालांकि पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया। 

डीजीपी ने बताया कि हम पता लगा रहे हैं कि इनकी टेरर फंडिंग के पीछे कौन हैं? आकिब अहमद मलिक को देवबंद में बिना एडमीशन के मलिक पढ़ाई कर रहा था। डीजीपी ने यह भी बताया कि दोनों से पूछताछ हो रही है। कुछ और अहम जानकारियां हमे मिलेगी तो उसे मीडिया से सांझा करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले से इनका लिंक है या नही यह कहना अभी मुश्किल है। हम पूछताछ के बाद ही ये क्लियर कर पाएंगे।

आतंकी ने यहां से आधार कार्ड भी बनवा लिया था, इसमें उसका नाम नवाज अहमद तेली था। वहीं, उसके साथ में पढ़ने वाले छात्र ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि वो ऐसी गतिविधियों में शामिल रहा है।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed