फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ में रिश्तों का कत्ल: बड़े भाई के सीने में गोली मारकर उतारा मौत के घाट, इलाके में मचा कोहराम, तस्वीरें

Mon, 31 Oct 2022 11:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 31 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
UP: A young man killed his elder brother in Meerut, see photos
मेरठ मर्डर केस। - फोटो : amar ujala

मेरठ में लिसाड़ीगेट के रशीदनगर स्थित फूल वाली गली में एक दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया गया। यहां रिजवान पुत्र इदरीश ने अपने बड़े भाई फुरकान (32) को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी थाने पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक, शराब पीने से रोकने पर रिजवान ने फुरकान के सीने में गोली उतार दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है।



पुलिस के मुताबिक, इदरीश के छह पुत्रों में फुरकान तीसरे नंबर का था। फुरकान व उसका छोटा भाई रिजवान और गुफरान एक ही मकान में रहते थे। ये तीनों घर में ही कपड़े की छपाई का काम करते थे। वहीं अन्य तीन भाई चांद, इमरान और सलमान दूसरे मकान में रहते हैं। आठ दिन पहले रिजवान का फुरकान की पत्नी नसरीन से विवाद हो गया था। इसके बाद नसरीन अपने मायके हापुड़ चली गई थी। रविवार की रात 2:30 बजे शराब के नशे में धुत होकर रिजवान घर पहुंचा। इस पर उसकी फुरकान और गुफरान से कहासुनी हो गई। आरोप है कि रिजवान ने तमंचा निकाला और फुरकान के सीने पर सटाकर गोली मार दी।

UP: A young man killed his elder brother in Meerut, see photos
मृतक की फाइल फाेटो - फोटो : अमर उजाला

लहूलुहान होकर फुरकान जमीन पर गिर गए। रिजवान ने धमकी दी कि अगर उसके सामने कोई आएगा तो गोली मार देगा। घायल फुरकान को गुफरान और मोहल्ले के लोग हापुड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टरों ने फुरकान को मृत घोषित कर दिया। रिजवान खुद ही थाने मे चला गया तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर नमूने भरवाए। 

UP: A young man killed his elder brother in Meerut, see photos
मेरठ मर्डर केस। - फोटो : amar ujala

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि हत्यारोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुफरान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: BIJNOR: गांव में अचानक हुई हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप, देखने वालों की जुटी भीड़, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: A young man killed his elder brother in Meerut, see photos
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

खून से सने कपड़ों में थाने पहुंचा आरोपी, बोला- मैंने भाई की हत्या कर दी
रविवार रात 3:45 बजे हत्यारोपी रिजवान खून से सने कपड़ों में थाने पहुंचकर मुंशी और सिपाही से बोला कि मैंने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी है। पुलिसकर्मी चौंक गए और उसे हिरासत में लेकर नाम पता पूछा। इसके बाद गश्त पर गई टीम को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट कुलदीप सिंह भी अस्पताल पहुंच गए, जहां डॉक्टरों ने फुरकान को मृत घोषित कर दिया था। 
 

यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय पशु तस्कर की 15 बीघा जमीन जब्त, जानें- कौन था अकबर बंजारा

विज्ञापन
UP: A young man killed his elder brother in Meerut, see photos
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
सीओ कोतवाली ने बताया कि रिजवान तमंचा कहां से लाया था, इसकी जांच चल रही है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में फुरकान को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed