फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईसाई बनाए 400 हिंदुओं का दर्द: अंधेरी रात में मोमबत्ती की रोशनी में पढ़वाते थे ग्रंथ, क्रिसमस पर था बड़ा प्लान

Mon, 31 Oct 2022 02:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 31 Oct 2022 02:01 PM IST
विज्ञापन
Four hundred Hindus converted into Christian Fporciblyin Meerut,there was another plan for Chirstmas
मंगतपुरम बस्ती - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में धर्मांतरण के एक बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ है। यहां झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले 400 गरीब हिंदू परिवारों का धोखे से धर्म परिवर्तन करा दिया गया। दरअसल, दिल्ली के महेश पास्टर ने लॉकडाउन के दौरान झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों की आर्थिक मदद और खाने की व्यवस्था कराई। ये लोग रात के अंधेरे में मोमबत्ती की रोशनी में धार्मिक ग्रंथ पढ़वाते थे। मदद के बहाने से मजबूरी का फायदा उठाकर 400 लोगों का धर्म परिवर्तन करा दिया गया। अब दीपावली पर पूजा करने से रोका और घर में लगे देवी-देवताओं के पोस्टर हटाने को कहा गया। वहीं मामले का खुलासा होने पर हड़कंप मच गया। 



एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि अनिल पास्टर और महेश पास्टर इस पूरे प्रकरण के मुख्य साजिशकर्ता हैं। अनिल पास्टर का गुरु महेश पास्टर है। इन्होंने धर्मांतरण की पूरी प्लानिंग की थी। चार सौ लोगों के धर्मांतरण के लिए फंडिंग भी की गई।

Four hundred Hindus converted into Christian Fporciblyin Meerut,there was another plan for Chirstmas
मंगतपुरम बस्ती - फोटो : अमर उजाला

महेश पास्टर की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में दबिश दी गई, लेकिन अनिल, महेश का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने मंगतपुरम जाकर जांच-पड़ताल की। उन्होंने कहा कि जो साक्ष्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ इंटेलिजेंस ने गोपनीय रिपोर्ट शासन को भेज दी है। खुफिया एजेंसियों ने भी केंद्र सरकार को इस मामले की रिपोर्ट भेजी है।

Four hundred Hindus converted into Christian Fporciblyin Meerut,there was another plan for Chirstmas
मंगतपुरम बस्ती - फोटो : अमर उजाला

रात के सन्नाटे में मोमबत्ती की रोशनी में पढ़वाते थे ग्रंथ
मंगतपुरम में रात के सन्नाटे में मोमबत्ती जलाकर दिल्ली से महेश मास्टर और अनिल पास्टर धार्मिक ग्रंथ पढ़ाया करते थे। पुलिस के मुताबिक लोगों को पैसे का लालच दिया जाता था। इस साल 25 दिसंबर को बड़े पैमाने पर धर्मांतरण की योजना थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Four hundred Hindus converted into Christian Fporciblyin Meerut,there was another plan for Chirstmas
मंगतपुरम बस्ती - फोटो : अमर उजाला

मंगतपुरम से पुलिस को जो रजिस्टर मिला है उसमें प्रेयर भी लिखी है। समाजवेसी सचिन सिरोही का कहना है कि यदि आरोपियों की दो दिन के अंदर गिरफ्तारी नहीं होती तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। वहीं दिल्ली से स्पेशल टीम भी मेरठ आई हुई है, जो जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
Four hundred Hindus converted into Christian Fporciblyin Meerut,there was another plan for Chirstmas
धर्मातरण के विरोध में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी से खुलेंगे राज 
पुलिस मंगतपुरम में धर्मांतरण के मामले में विदेशी फंडिंग के तार तलाश रही है। अब तक की जांच के बाद पुलिस का कहना है कि मास्टरमाइंड अनिल पास्टर की महेश पास्टर से पुरानी मुलाकात है। अनिल पास्टर ने महेश को बताया था कि यदि कुछ लालच देंगे तो बड़े पैमाने पर मंगतपुरम के लोग धर्म परिवर्तन करके इसाई समाज से जुड़ जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed