देहरादून से हल्द्वानी जा रहा पवन हंस कंपनी का हेलीकॉप्टर रेड सिग्नल होने के चलते गांव मीरापुर के एक खेत में इमरजेंसी उतारना पड़ा। वहीं खेत में अचानक हेलीकॉप्टर उतरने से गांव के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि हेलीकॉप्टर में दो पायलट सहित तीन लोग सवार थे, जो सकुशल हैं।
सोमवार को पवन हंस कंपनी का एक हेलीकॉप्टर देहरादून से हल्द्वानी जा रहा था। जब वह सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव मीरापुर मोदीवाला के समीप पहुंचा, तो अचानक उसमें कोई तकनीकी खराबी आ गई।
2 of 5
हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
- फोटो : अमर उजाला
वहीं रेड सिग्नल होने के चलते हेलीकॉप्टर को नागेंद्र सिंह के खाली पड़े खेत में उतारना पड़ा। हेलीकॉप्टर को पायलट कैप्टन राजकुमार यादव चला रहे थे। उनके साथ सह पायलट कैप्टन रत्नेश सिंह और यात्री अरुण कुमार सिंह ब्यूरो आफ सिविल डिफेंस डायरेक्टर देहरादून मौजूद थे।
3 of 5
बिजनौर में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग।
- फोटो : amar ujala
पायलेट राजकुमार यादव ने बताया कि रेड सिग्नल मिलने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। दोनों पायलट व यात्री सुरक्षित हैं।
4 of 5
हेलीकॉप्टर।
- फोटो : amar ujala
पायलट राजकुमार यादव ने बताया कि देहरादून से इंजीनियर आ रहे हैं, उनके आने के उपरांत ही यहां से टेकऑफ किया जाएगा। सूचना पर निरीक्षक अनोखेलाल गंगवार मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे।
5 of 5
हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग।
- फोटो : amar ujala
वहीं कौतूहलवश मौके पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं इंजीनियर आने के बाद ही हेलीकॉप्टर के उड़ने की संभावना है।