Video: दुकान में निकला 14 फीट लंबा अजगर, लोगों में मची अफरा-तफरी, टीम ने किया रेस्क्यू
Meerut News : लालकुर्ती बाजार में मंगलवार शाम को एक दुकान में 14 फीट लंबा अजगर घुस आया। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में लालकुर्ती बेगमपुल स्थित पैंठ में मंगलवार शाम करीब पांच बजे भरे बाजार में सूट की दुकान में अजगर घुस आया। इसे लेकर बाजार में अफरा-तफरी मच गई। रामा सूट की दुकान के मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें: मेरठ मर्डर केस: सामने आई चौंकाने वाली बात, जल्द खुलेगा ट्रांसपोर्टर के बेटे की हत्या का राज, खौफनाक थी वारदात
वहीं, पुलिस की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू किया। वन दरोगा मोहन सिंह के मुताबिक, अजगर की लंबाई करीब 12 से 14 फीट थी। पास ही आबू नाला होने के कारण वहीं से अजगर के आने की संभावना है। इसके बाद टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छुड़वाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.