फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   University exam today

सीसीएसयू की मुख्य परीक्षा आज से 

Fri, 18 Mar 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 18 Mar 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
University exam today
चौधरी चरण सिंह विवि लोगो - फोटो : फाइल फोटो
मेरठ और सहारनपुर मंडल में शुक्रवार से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की सत्र 2015-16 की मुख्य परीक्षा शुरू हो रही है। परीक्षा के लिए 239 केंद्र बनाए गए हैं। मेरठ में 53 केंद्रों पर परीक्षा होगी। केंद्रों को पेपर वितरण करने के लिए 26 नोडल सेंटर बनाए गए हैं। इस बार विवि ने कंट्रोल रूम भी बनाया है। परीक्षा से जुड़ी सूचना उसी पर दी जा सकेगी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को पहला पेपर बीएससी फिजिकल एजूकेशन में फाउंडेशन का होगा। परीक्षाएं तीन पाली में चलेंगी। पहली पाली सुबह सात से 10 बजे, दूसरी 11 से दो बजे और तीसरी तीन से छह बजे है। आखिरी पेपर 31 मई को होगा। शुरू में उन विषयों की परीक्षा होगी, जिनमें छात्र संख्या कम है। एडमिट कार्ड की कुछ समस्याएं विवि पहुंची थीं।
विज्ञापन


विवि का कहना है सभी समस्याओं का समाधान कर दिया गया है। 2 लाख 80 हजार 69 रेग्युलर छात्र परीक्षा देंगे। प्राइवेट छात्रों की संख्या 2 लाख 56 हजार 826 है। कुल 464895 परीक्षार्थी हैं। इस हिसाब से तैयारी की गई है। कॉलेज भी तैयार हैं। ग्रेजुएशन में 380350 और पोस्ट ग्रेजुएशन में 84952 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार का कहना है परीक्षा की सभी तैयारी पूरी है। एडमिट कार्ड भी डाउनलोड हो गए हैं। अगर किसी को कोई समस्या आती है तो वह कंट्रोल रूम नंबर 0121-6450760 पर फोन कर समस्या दर्ज करा सकते हैं। उधर, बृहस्पतिवार को विवि में कॉलेजों के प्रिंसिपल की बैठक बुलाई गई थी। इसमें परीक्षा में हुए कुछ बदलाव की जानकारी दी गई। 

सीसीएसयू का पीएचडी एंट्रेंस स्थगित
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की 20 मार्च को होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2016 (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट फॉर पीएचडी 2016) स्थगित हो गई। विवि ने अपरिहार्य कारणों से एंट्रेंस स्थगित करने की सूचना अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। अप्रैल के आखिरी सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में एंट्रेंस होने की उम्मीद है। 

गौरतलब है 2012 के बाद यह एंट्रेंस हो रहा है। विवि ने 32 विषयों में एंट्रेंस कराने के लिए छात्रों से आवेदन मांगे थे। 20 मार्च को प्रवेश परीक्षा की तिथि तय थी। सूत्रों के मुताबिक समय पर सभी पेपर तैयार न होने के कारण परीक्षा स्थगित की गई है। कई दिन से आवेदक विवि में एंट्रेंस की जानकारी कर रहे थे। एडमिट कार्ड की सूचना नहीं आने पर आवेदक चिंतित थे।

मेरठ और सहारनपुर मंडल के अलावा दूसरे राज्यों में रहने और नौकरी करने वालों ने आवेदन किया है। प्रति कुलपित प्रो. एचएस सिंह का कहना है कि नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।


अप्रैल के आखिरी सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में एंट्रेंस कराया जाएगा। एक माह में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। जून तक एंट्रेंस की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद जेआरएफ और नेट पास छात्रों से आवेदन मांगे जाएंगे। योजना यह है कि नए सत्र के साथ विषयों की आरडीसी शुरू कर दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed