फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Union Minister Giriraj Singh's statement, government will not build Ram temple, depending on Hindus

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, सरकार नहीं सौ करोड़ हिंदुओं के भरोसे बनेगा राम मंदिर

Sat, 08 Dec 2018 04:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 08 Dec 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Giriraj Singh's statement, government will not build Ram temple, depending on Hindus
फाइल फोटो

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राम मंदिर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर सरकार के भरोसे नहीं बल्कि सौ करोड़ हिंदुओं के भरोसे बनेगा।

विज्ञापन


सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शनिवार को मेरठ पहुंचे। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में सरकार द्वारा राम मंदिर बनाए जाने के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार के भरोसे नहीं सौ करोड़ हिंदुओं के पुरुषार्थ से राम मंदिर का निर्माण होगा। 
विज्ञापन


कई अहम मुद्दों पर वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि श्रीराम सौ करोड़ हिंदू सनातनी लोगों के आदर्श हैं और राम मंदिर का निर्माण हर हाल में होगा। मंदिर किसी दूसरी जगह बनाने संबंधी पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला के बयान की निंदा करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि क्या मुस्लिम समाज के लोग मक्का मदीना के अलावा कहीं दूसरी जगह हज कर सकते हैं। साल 1990 में सात लाख हिंदुओं ने कश्मीर से पलायन कर दिया। जिस पर किसी ने हंगामा नहीं किया। लेकिन राम मंदिर पर आपत्ति क्यों हो रही है। राम मंदिर सौ करोड़ हिंदुओं की श्रद्धा का केंद्र है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अल्पसंख्यकों की बढ़ती जनसंख्या पर कहा कि 50 प्रतिशत से ज्यादा मुस्लिम जनसंख्या वाला क्षेत्र अल्पसंख्यक के दायरे में नहीं आना चाहिए। पांच प्रतिशत मुस्लिम जनसंख्या वाला क्षेत्र भी अल्पसंख्यक और 90 प्रतिशत वाला क्षेत्र भी अल्पसंख्यक, यह गलत है। अल्पसंख्यक की इस परिभाषा को बदलने पर विचार होना चाहिए। चीन में एक मिनट में नौ बच्चे पैदा हो रहे हैं, जबकि हमारे देश में तीन गुणा हिसाब से बढ़ोतरी हो रही है। जनसंख्या रोकथाम के लिए कानून बनना बहुत जरूरी है। हिंदू हो चाहे मुस्लिम सभी की जनसंख्या नियंत्रित होनी चाहिए। देश की तरक्की में सबसे बड़ी बाधा जनसंख्या बनी हुई है।

राहुल गांधी पर बोला हमला  
गिरिराज सिंह राहुल गांधी पर हमला बोला कि युवराज विदेशों में जाकर हमारे देश में रोजगार सृजन को लेकर नकारात्मक प्रचार करते हैं और देश की बुराई करने वाले बयान देते हैं। यदि कांग्रेस दस वर्षों में युवाओं को रोजगार देती तो सरकार नहीं बदलती। युवाओं ने भाजपा पर विश्वास किया। हमने 17 लाख उद्यमियों को 17 करोड़ का ऋण दिया, जिससे लाखों लोगों को रोजगार मिला है। सरकार को लेकर कुछ लोग गलत प्रचार कर रहे हैं। 

गोबर से बनाओ कागज
प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए एनसीआर में 60 मिलों को कुंभ के दौरान बंद करने के नोटिस जारी हो चुके हैं। इस संबंध में एनसीआर पेपर मिल्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री से मिलकर मिलों को बंद न करने की मांग रखी। केंद्रीय मंत्री ने मिल मालिकों से गोबर और गौ मूत्र से पेपर बनाने को कहा। इस दौरान मंत्री ने गोबर से बना पेपर मिल मालिकों को दिखाया, जो उद्यमियों को पसंद आया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गोबर पांच रुपये किलो बिकेगा तो किसानों का उद्धार होगा। सिर्फ खेती के भरोसे नहीं, गाय व भैंसों के गोबर से भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने पसवाड़ा पेपर मिल का निरीक्षण भी किया।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देवबंद को लेकर भी एक विवादित बयान दिया था जिसका हिंदू संगठनों ने समर्थन किया था। गिरिराज सिंह ने देवबंद को आतंकियों की शरणस्थली बताया था।

देवबंद में हिंदूवादी स्वाभिमान संघर्ष समिति की बैठक में सह संयोजक एवं बजरंग दल के पूर्व जिला सह संयोजक पंकज त्यागी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने क्या गलत कहा है। जो लोग गिरिराज सिंह के बयान को गलत बता रहे हैं और दारुल उलूम का देश की आजादी में योगदान बताकर गंगा जमुनी तहजीब का प्रतीक बताते हैं तो हम उनसे पूछना चाहते हैं कि यदि दारुल उलूम का देश की आजादी में योगदान होता तो क्या 1947 में भारत का बंटवारा होता।

पंकज त्यागी ने केंद्र सरकार से मसूद अजहर और हाफिज सईद जैसे आतंकवादियों के तार दारुल उलूम से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की थी।

उधर, हिंदू स्वाभिमान संगठन व राष्ट्रीय परशुराम सेना की श्री महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर में हुई बैठक में दारुल उलूम के समर्थन में हिंदू समाज के लोगों द्वारा दिए बयान की निंदा करते हुए इसे हिंदू समाज को गुमराह करने वाला बताया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed