फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Union Budget will give new impetus to women empowerment and employment: Deepti Rawat

महिला सशक्तिकरण और रोजगार को नई गति देने वाला है केंद्रीय बजट : दीप्ति रावत

Wed, 11 Feb 2026 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Union Budget will give new impetus to women empowerment and employment: Deepti Rawat
माल रोड ​स्थित पंडित दीन दयाल उयाध्याय में केंद्रीय बजट महिला  संवाद में मौजूद मुख्य अति​थि भाज
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 महिलाओं की आत्मनिर्भरता, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास को भी नई दिशा देगा। इस बजट में महिला उद्यमिता, कौशल विकास, स्वरोजगार, स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा तथा स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।
विज्ञापन

माल रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज में आयोजित केंद्रीय बजट पर महिला संवाद कार्यक्रम में दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि यह बजट नारी शक्ति को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का सशक्त अवसर प्रदान करता है। इससे महिलाओं के लिए नए रोजगार के अवसर, आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सम्मान के नए द्वार खुलेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने ''''शी-मार्ट'''' (सेल्फ हेल्प ग्रुप ई-मार्किट) की जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अपने उत्पादों के विपणन के लिए एक प्रभावी डिजिटल मंच उपलब्ध होगा। इससे महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को उचित मूल्य, पहचान और आय के साधन मिलेंगे। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, प्रदेश मंत्री मोनिका कलहर, अंजू वारियर, भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, क्षेत्रीय महामंत्री राम गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed