फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uncle and nephew injured on complaint of illegal occupation

अवैध कब्जे की शिकायत पर चाचा-भतीजे को किया घायल

Wed, 09 Jul 2025 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew injured on complaint of illegal occupation
मुंडाली। मुंडाली थाने पर ओमपाल पुत्र गोकल निवासी नंगलामल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने नंगलामल स्थित कन्या जूनियर हाईस्कूल के पुराने भवन पर अवैध कब्जे की शिकायत शिक्षा विभाग में की थी। जिसकी जांच के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी सुरेंद्र सिंह आए और जांच के दौरान कॉल कर उसे भी बुलाया गया। वह अपने भतीजे को साथ लेकर मौके पर पहुंचा। वहां गांव निवासी कुंवरपाल, विकास, कुलदीप तथा विशाल अपने हाथों में लाठी-डंडे, सरिया आदि लेकर मौजूद थे। कुलदीप ने फरसे, कुंवरपाल, विशाल ने डंडों और विकास ने सरिये से जान से मारने की नीयत से उस पर हमला कर दिया। हमले में उसे व उसके भतीजे को काफी गंभीर चोटें आई हैं। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने चारों के आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed