{"_id":"5ae8a7b14f1c1b87098b7499","slug":"ulmah-disappoint-after-getting-jinnah-photo-in-amu","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में जिन्ना की फोटो मिलने से उलेमा खफा, की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में जिन्ना की फोटो मिलने से उलेमा खफा, की कार्रवाई की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 02 May 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मद अली जिन्ना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक दर्जे को खत्म किए जाने की कोशिशों को लेकर यूनिवर्सिटी की हिमायत में खड़े हुए देवबंदी उलमा अब वहां मोहम्मद अली जिन्ना की फोटो मिलने से खासे नाराज हो गए हैं।
विज्ञापन
उलमा ने दो टूक कहा कि मुल्क के बंटवारे को पसंद करने वाले जिन्ना की फोटो लगाना सरासर गलत है। जो लोग इस काम को कर रहे हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र संघ हॉल में मोहम्मद अली जिन्ना की फोटो लगी हुई मिलने के मुद्दे पर देवबंदी उलमा ने सख्त नाराजगी का इजहार किया है।
विज्ञापन
दारुल उलूम अशरफिया के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मुफ्ती अथर कासमी (नूनाबड़ी) का कहना है कि जिन लोगों ने वहां जिन्ना की फोटो लगाई है। उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। ये काम यूनिवर्सिटी और मुसलमानों को बदनाम करने की एक नाकाम कोशिश है।
विज्ञापन
पढ़ें : बीजेपी विधायक के विवादित बयान पर आगबबूला हुए देवबंदी उलेमा
मुल्क का मुसलमान अपने देश से बहुत प्यार करता है वो यहीं पैदा हुआ है और यहीं की मिट्टी में दफन भी होगा। मुफ्ती अथर कासमी ने कहा कि एएमयू में मोहम्मद अली जिन्ना की फोटो मिलना बहुत ही गलत है और जिन्होंने ऐसा किया है वो यूनिवर्सिटी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
मोहम्मद अली जिन्ना ने जिस वक्त मुल्क के बंटवारे को पसंद किया और इसकी तकसीम कराई उस वक्त जमीयत उलमा-ए-हिंद और हमारे उलमा ने इसको नापसंद करते हुए कहा था कि इस मुल्क की मोहब्बत हमारी रग-रग में बसी हुई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/