फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   udham singh assaulted in a captive vehicle

कुख्यात ऊधम के साथ बंदी वाहन में मारपीट

Tue, 03 Dec 2019 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
udham singh assaulted in a captive vehicle
सभी केंद्र
विज्ञापन

करनावल निवासी ऊधम सिंह आजमगढ़ जेल से लाया गया था पेशी पर
ऊधम की मां ने लगाया एसटीएफ और क्राइम ब्रांच पर पिटाई करने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पेशी पर आए कुख्यात ऊधम सिंह से सोमवार को किठौर में पुलिस के बंदी वाहन (वज्र वाहन) में मारपीट का मामला सामने आया है। एक पुलिसकर्मी ने ऊधम सिंह के वकील और उसकी मां को इसकी जानकारी दी। बताया गया कि पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में थे। जमकर मारपीट में पुलिसकर्मियों और ऊधम सिंह के कपड़े भी फट गए। ऊधम की मां ने क्राइम ब्रांच व एसटीएफ पर पिटाई करने के आरोप लगाए हैं।
सरूरपुर थाना क्षेत्र के करनावल निवासी ऊधम सिंह पर हत्या, रंगदारी और जानलेवा हमले के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पूर्व में गाजियाबाद में कचहरी में पेशी के समय भी ऊधम सिंह पर फायरिंग कर दी गई थी, जिसमें वह बाल-बाल बचा था। इस समय ऊधम सिंह आजमगढ़ जेल में बंद है। सोमवार को ऊधम सिंह को मेरठ कोर्ट में पेशी के बाद कचहरी से वज्र वाहन से आजमगढ़ के लिए ले जाया जा रहा था। आरोप है कि जैसे ही वज्र वाहन किठौर में पहुंचा, तो वहां सादे कपड़ों में पुलिस टीम पहुंची। वज्र वाहन को रुकवाकर ऊधम से बात करने की बात कही। जिसके बाद ऊधम सिंह से मारपीट की गई। इस दौरान ऊधम भी पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। जिसके बाद वज्र वाहन को किठौर मार्ग की तरफ मोड़ दिया गया।
विज्ञापन

एनकाउंटर करना चाहती है पुलिस
करनावल नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन ऊधम की मां सुमित्रा देवी का कहना है कि सोमवार दोपहर दो बजे के बाद ऊधम को कचहरी से आजमगढ़ के लिए ले जाया गया था। शाम को एक पुलिसकर्मी ने ऊधम की मौसेरी बहन गीता को फोन पर बताया कि ऊधम के साथ छीनाझपटी की गई है। जिसकेे बाद उसके अधिवक्ता अमरपाल सिंह भट्टल को जानकारी दी गई। सुमित्रा का आरोप है कि एसटीएफ और क्राइम ब्रांच ऊधम का एनकाउंटर करना चाहती है। अधिवक्ता अमरपाल सिंह भट्टल का कहना है कि इस मामले में मंगलवार को स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अलावा लखनऊ में भी शिकायत की जाएगी। ऊधम की पत्नी पुष्पा वर्तमान में नगर पंचायत करनावल की चेयरमैन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ कई कुख्यात पेशी पर
कचहरी में सोमवार को ऊधम सिंह, सतीश गिरि, अनिल दुजाना और कुख्यात सलमान की पेशी थी। जिसको लेकर कचहरी में एसटीएफ और क्राइम ब्रांच समेत कई थानों का पुलिस बल तैनात किया गया था। अफसरों को अंदेशा था कि कचहरी में गैंगवार जैसी कोई कोई घटना न हो जाए।

यह बदनाम करने की कोशिश
एसटीएफ को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। एसटीएफ ने कोई मारपीट नहीं की है। गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। किठौर में ऐसा कुछ नहीं हुआ। -बृजेश सिंह, सीओ एसटीएफ मेरठ यूनिट
हमें कोई जानकारी नहीं
पुलिस के पास ऊधम के साथ मारपीट की कोई जानकारी नहीं है। यदि कोई घटना हुई होगी तो वह गढ़ या हापुड़ की सीमा में हुई होगी। -आलोक सिंह, सीओ किठौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed