फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youths sitting at the salon were shot

सैलून पर बैठे दो युवकों को गोली मारी

Fri, 25 Jul 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Two youths sitting at the salon were shot
मवाना। गांव अमरगढ़ में सैलून पर बैठे परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ऐंची खुर्द निवासी कुलदीप और ऋतिक पर बाइक सवार आठ-दस युवकों ने गोली मार दी। दोनों घायल युवकों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी के चिकित्सकों ने दोनों मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 11 बजे गांव अमरगढ़ में नाई की दुकान पर गांव ऐंचीखुर्द निवासी कुलदीप व ऋतिक सेविंग कराने के लिए आए थे। बताया गया है कि इसी दौरान चार बाइकों पर सवार होकर आठ-दस युवक लाठी डंडों व हथियारों से लैस होकर पहुंचे। इन युवकों ने कुलदीप व ऋतिक पर जानलेवा हमला कर उन पर फायरिंग कर दी। कुलदीप के कूल्हे में और ऋतिक के हाथ में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। फायरिंग से बाजार में दहशत गई। हमलावर मौके पर दो बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दोनों बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की ओर से मिली सूचना पर मवाना पुलिस मौके पर पहुंची। शाम को गांव ऐंची खुर्द निवासी हेम सिंह ने थाने में दी तहरीर दी। बताया है कि उसका बेटा कुलदीप गांव के ही ऋतिक व मुकुल के साथ गांव अमरगढ़ में परवेज की दुकान पर सेविंग कराने व बाल कटवाने के लिए गए थे। तभी चार बाइकों पर कुछ युवक आए उन्होंने आते ही फायरिंग की। कुछ हमलावरों ने मुंह पर कपड़े बांधे थे। फायरिंग में कुलदीप के कूल्हे व सिर और ऋतिक के हाथ में गोली लगी। पीड़ितों ने चार हमलावरों की पहचान गांव खटकी निवासी के रूप में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अभिषेक पटेल का कहना है कि पुलिस फायरिंग करने वालों की तलाश में लगी है। जांच में पता चला है कि कुलदीप का हमलावरों के साथ पुराना विवाद है। इसी विवाद में हमला किया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed