फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two works by teacher Mirza Minhajuddin have been included in the NCERT book *Kavya Manjari*.

Meerut News: शिक्षक मिर्जा मिन्हाजुद्दीन की दो रचनाएं एनसीईआरटी की पुस्तक काव्य मंजरी में शामिल

Thu, 01 Oct 2026 06:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Two works by teacher Mirza Minhajuddin have been included in the NCERT book *Kavya Manjari*.
शिक्षक मिर्ज़ा मिन्हाजुद्दीन जिनकी दो रचनाएं एनसीईआरटी की पुस्तक 'काव्य मंजरी' में शामिल हुई। (
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना (मेरठ)। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईईटी) द्वारा आयोजित शिक्षक कवि-सम्मेलन में कस्बा फलावदा के शिक्षक मिर्जा मिन्हाजुद्दीन की दो रचनाओं को स्थान मिला है।
मिर्जा मिन्हाजुद्दीन ने बताया कि हिंदी माह-2026 के अंतर्गत डिजिटल शिक्षा में राजभाषा हिंदी एवं साहित्य विषय पर 25 व 26 सितंबर को आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के तहत देश भर के 19 राज्यों से प्राप्त 1,200 रचनाओं में से चयन समिति द्वारा चयनित 93 शिक्षक-कवियों में मिन्हाजुद्दीन को शामिल किया गया। एनसीईआरटी द्वारा उनकी शैक्षिक रचना फसल चक्र और साहित्यिक रचना हिंदी सबको जोड़ती है, को अपनी पुस्तक काव्य मंजरी में प्रकाशित किया गया है, जिसकी प्रति उन्हें भेंट स्वरूप प्रदान की गई।
विज्ञापन

एनसीईआरटी के निदेशक डॉ. दिनेश प्रसाद सकलानी, विश्व हिंदी सचिवालय (मॉरीशस) के उप महासचिव डॉ. शुभंकर मिश्र, प्रो. रामजन्म शर्मा, सीआईईटी के संयुक्त निदेशक प्रो. अमरेंद्र प्रसाद बेहेरा और विभागाध्यक्ष प्रो. राजेंद्र पाल गौतम सहित कई गणमान्य विद्वानों की उपस्थिति रहे। मिन्हाजुद्दीन की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed