फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two Women in Burqas Steal Jewellery from Chandpur Jeweller, CCTV Captures Act

बिजनौर: चांदपुर में ज्वैलर्स की दुकान पर बुर्के में पहुंचीं दो महिलाएं, मुंह में छिपाए जेवर; 8 लाख की चोरी

Tue, 15 Sep 2026 01:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Sep 2026 01:47 PM IST
सार

बिजनौर के चांदपुर में ज्वैलर्स की दुकान पर दो महिलाओं ने जेवर देखने के बहाने चोरी की। दुकानदार का दावा है कि महिलाएं 50 ग्राम से अधिक सोने के जेवर लेकर फरार हुईं और करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ।

विज्ञापन
Two Women in Burqas Steal Jewellery from Chandpur Jeweller, CCTV Captures Act
CCTV - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के चांदपुर में ज्वैलर्स की दुकान पर चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बुर्का पहनकर पहुंचीं दो महिलाओं ने बिछुए और सोने की लौंग देखने के बहाने कथित तौर पर जेवर अपने मुंह में छिपा लिए। इसके बाद मौका मिलते ही आभूषण कपड़ों में छिपाकर फरार हो गईं। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


जेवर देखने के बहाने किया खेल
दुकानदार के मुताबिक दोनों महिलाएं दुकान पर जेवर खरीदने के लिए पहुंची थीं। उन्होंने बिछुए और सोने की लौंग दिखाने के लिए कहा। जेवर देखने के दौरान दोनों ने एक-एक कर कुछ आभूषण मुंह में छिपा लिए। सीसीटीवी फुटेज में महिलाएं जेवर देखने के दौरान आभूषण मुंह में रखते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके बाद मौका मिलते ही इन्हें कपड़ों में छिपाते हुए नजर आती हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: किशोरी के अपहरण के आरोपी के पिता की गोली मारकर हत्या, ड्यूटी पर जाते समय हुई वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

50 ग्राम से अधिक सोने के जेवर ले जाने का दावा
दुकानदार के मुताबिक दोनों महिलाएं 50 ग्राम से अधिक सोने के जेवर लेकर फरार हुईं। चोरी गए जेवरों की कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है। घटना का पता चलने के बाद दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें महिलाओं की करतूत सामने आई।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच
घटना के बाद चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed