2,000 रु. के इतने नकली नोट देख हैरान रह गए SSP, एक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में एक युवक के पास दो हजार रुपए के इतने नकली नोट मिले की एसएसपी भी हैरान रह गए। एसएसपी ने पूछा कि इतने लाख रुपए की जाली करेंसी कहां से मिली तो आरोपी ने बताया वह नाई का काम करता है। वहां पर आसिफ प्रधान अक्सर आता जाता रहता था। एक दिन दुकान पर ही आसिफ प्रधान ने उससे कहा कि उसके साथ चले सोने की डील करनी है। उसे सिर्फ पैसा ले जाकर देना है और सोना लेकर आना है।
नकली नोटों से कारोबारी को धोखे में रखकर असली सोना खरीदने की योजना बनाई गई थी। योजना के तहत 30 लाख रुपये की जाली करेंसी को एक बैग में रखकर सुनसान इलाके में डील करने के लिए पहुंच गए, लेकिन पुलिस को खबर लग गई और जाली करेंसी पकड़ी गई। एसएसपी ने बताया कि देहरादून के एक कारोबारी से नकली नोटों के बदले असली सोना खरीदे जाने की थी योजना। आसिफ प्रधान एवं उसके एक अन्य साथी द्वारा देहरादून के एक सोना कारोबारी से डील करनी थी।
15000 रुपये देने का दिया था लालच
पूछताछ में आरोपी अबुल हसन ने बताया कि वह नाई का काम करता है। वहां पर आसिफ प्रधान अक्सर आता जाता रहता था। एक दिन दुकान पर ही आसिफ प्रधान ने उससे कहा कि उसके साथ चले सोने की डील करनी है। उसे सिर्फ पैसा ले जाकर देना है और सोना लेकर आना है। इसके बदले में उसे 15000 रुपये दिए जाने का लालच दिया गया। आसिफ प्रधान ने एक व्यक्ति को देहरादून से बुलाया था। वह स्कूटी से पठलोकर स्थित सरकारी नलकूप के निकट निर्धारित स्थान पर पहुंचा। जबकि आसिफ प्रधान ने नोटों का बैग अपनी स्कूटी में रखा और उसे बैठाकर डील करने के लिए पहुंच गया। आसिफ तो अपनी स्कूटी लेकर दूर खड़ा हो गया, जबकि उसे नोटों का बैग लेकर दूर खड़े व्यक्ति को देकर आने के लिए कहा, लेकिन पुलिस को देखकर दोनों ही अपनी-अपनी स्कूटी पर भाग गए, वह अकेला रह गया।
स्कैन कर तैयार किए गए नकली नोट
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने दो हजार रुपये के नोट को स्कैन किया। उसके बाद दो हजार के नोट के बराबर कागज पर प्रिंट आउट निकाल कर नकली करेंसी तैयार कर ली। उन्होंने बताया कि प्रिंट किए गए नकली नोटों को असली नोट के सामने रखने पर आसानी से पहचान हो रही है। इसके अलावा नकली करेंसी पर कोई भी सिक्योरिटी फीचर नहीं है।
पढ़ें : 13 लाख के नकली नोट... उसमें भी ऐसी हेराफेरी कि चकरा जाएंगे आप, देखें तस्वीरें
सोना भी अवैध रूप से ही बेचने की डील थी
एसएसपी ने बताया कि सुनसान इलाके में सोने की डील करने वाले की भी तलाश की जा रही है। आशंका है कि इस प्रकार अवैध सोना भी बेचा जा रहा होगा। आसिफ प्रधान के पकड़े जाने के बाद ही इसकी असलियत का पता चल सकेगा।
जाली करेंसी पकड़ने वाली टीम होगी पुरस्कृत
एसएसपी ने बताया कि जाली करेंसी पकड़ने वाली बेहट पुलिस टीम थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह, उप निरीक्षक सुशील सैनी, शैलेंद्र सिंह, सोहन पाल, जितेंद्र, धनपाल को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही जाली करेंसी के बारे में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त करने वाले कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
उसने फरार हुए अपने एक साथी का नाम आसिफ प्रधान ग्राम दतौली रांघड़ बताया, जबकि दूसरे युवक को आसिफ का दोस्त बताया, जिसका नाम वह नहीं जानता है। उसने बताया कि उसकी चौधरी विहार में नाई की दुकान है। वहीं आसिफ ने उसे सोने की डील करने की बात कही थी और पठलोकर के सरकारी नलकूप पर ये नोट पहुंचाने के लिए कहा था। एसएसपी के मुताबिक पुलिस ने बरौली से ताहलापुर रोड पर ग्राम पठलोकर के सरकारी ट्यूबवेल के पास से कुछ लोगों को संदिग्ध अवस्था में खड़े देखा। इनमें से दो लोग स्कूटी पर बैठे थे, जो पुलिस को देखते ही स्कूटी से भाग खड़े हुए, जबकि तीसरे युवक अबुल हसन को पकड़ लिया गया। उसके पास से 30.04 लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने जांच की तो सभी नोट नकली पाए गए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/