फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two teenagers raped a minor and made a video

नाबालिग से दो किशोरों ने किया कुकर्म, वीडियो बनाया

Sat, 07 Jun 2025 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers raped a minor and made a video
मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में किशोर के साथ उसके दो नाबालिग दोस्तों ने कुकर्म कर वीडियो बना लिया। ब्लैकमेल कर पीड़ित से 2200 रुपये वसूल लिए। इस पर पीड़ित ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की बहन ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी क्षेत्र की युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके 17 वर्षीय भाई को दो दोस्तों ने 4 जून को अपने घर पर बुलाया था। उसे जबरन शराब व गांजा पिलाने का प्रयास किया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसके साथ कुकर्म किया और उसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर भाई को डराया और 2200 रुपये वसूल लिए। इसके बाद भी आरोपी 20 हजार रुपये की मांग करने लगे। इससे क्षुब्ध होकर पीड़ित ने बृहस्पतिवार शाम घर में रखी चूहे मारने की दवा खाकर जान देने का प्रयास किया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। आरोपियों में एक की उम्र 14 वर्ष और दूसरे की 15 वर्ष है। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed