फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two teams formed to catch absconding liquor smugglers

फरार शराब तस्करों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित

Sun, 10 Jan 2021 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Two teams formed to catch absconding liquor smugglers
फरार शराब तस्करों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित
विज्ञापन

सरधना। सरधना क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम के द्वारा शुक्रवार को सुबह के समय कुलंजन गांव के निकट अवैध शराब बनाने का जखीरा पकड़ा। मौके से एक कैंटर, एक ईको कार, बाइक और शराब तैयार करने का सामान व दस ड्रम, पचास-पचास लीटर के रेक्टिडफाइड के पकड़े। मौके से दो शराब तस्कर पकड़े गए जबकि तीन फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश में एसपी देहता ने दो टीमें गठित की हैं। शनिवार को थाने पहुंचकर एसपी देहात व एसपी सिटी के द्वारा भी शराब तस्करों से पूछताछ की गई।
सीओ आरपी शाही ने बताया कि पकडे़ गये आरोपियों में अब्दुल पुत्र ताहिर निवासी पिठलोकर थाना सरधना व दूसरा मोनू पुत्र आदेे निवासी दौराला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं, बबलू पुत्र सलेकचंद निवासी विक्रम पुरी दौराला, योगी पुत्र सलेकचंद निवासी विक्रम पुरी दौराला एक अन्य अज्ञात फरार हो गये। जांच में पाया गया कि सत्तर पुत्र अख्तर कैंटर मालिक व मेहराज पुत्र फैयाज निवासी वेट विनोद नगर नई दिल्ली व एक अज्ञात वाहन स्वामी को भी मुकदमे में शामिल किया गया है। सीओ आरपी शाही ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।
विज्ञापन

एक दिन बाद पुलिस भी गुडवर्क में शामिल
सरधना क्षेत्र के कुलंजन गांव में शुक्रवार को सुबह के समय पांच बजे आबकारी विभाग की टीम के द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी गई थी। जिसकी स्थानीय पुलिस को देर रात तक भी जानकारी नहीं थी। आबकारी विभाग के द्वारा जारी प्रेस रिलीज में स्थानीय पुलिस का जिक्र नहीं था, वहीं शनिवार को थाने से जारी प्रेस रिलीज में स्थानीय पुलिस व आबकारी विभाग की टीम को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed