फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two sides clashed in enmity, four out of seven injured

रंजिश में दो पक्ष भिडे़, सात घायलों में चार गंभीर

Tue, 14 Sep 2021 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed in enmity, four out of seven injured
रंजिश में दो पक्ष भिडे़, सात घायलों में चार गंभीर
विज्ञापन

सरधना। रंजिश के चलते गांव अटेरना में रविवार रात दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जिनमें से दो महिला समेत चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

अटेरना निवासी सलेकचंद पुत्र सोबन के परिवार से कुछ समय पूर्व एक किशोरी चली गई थी। जिसे लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से पूर्व में भी कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते सलेकचंद और अशोक पुत्र छोटू पक्ष के बीच सोमवार रात फिर से कहासुनी हो गई। मामला संघर्ष में तब्दील हो गया। जिसमें लाठी डंडो के साथ धारदार हथियार चले। संघर्ष में सलेकचंद, पत्नी भरपाई, पुत्री राधा व सोनिया घायल हो गई। उधर, दूसरे पक्ष से अशोक, गोमती व रामबीर घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी में सलेकचंद, सोनिया, अशोक व रामबीर की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed