फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two person arrest by police

दरोगा पर हमला करने वाले वाले दो युवक गिरफ्तार

Sat, 14 Dec 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
two person arrest by police
दरोगा पर हमला करने वाले दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ/फलावदा। फलावदा थाना क्षेत्र में महलका चौकी इंचार्ज पवन मलिक पर जानलेवा हमले करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक अन्य युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

घटना 10 दिसंबर की रात नौ बजे की है। महलका चौकी के इंचार्ज पवन मलिक गश्त कर रहे थे। चौकी से 200 मीटर की दूरी पर पकौड़ी के ठेले पर आधा दर्जन युवक बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर शराब पी रहे थे। पवन वहां पहुंचे और युवकों से बीच सड़क शराब पीने का विरोध किया। इस पर युवकों ने दरोगा से गाली गलौज कर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इससे दरोगा घायल हो गए। बदमाशों के फरार होने के बाद ग्रामीणों ने घायल दरोगा को पास के क्लीनिक पर पहुंचाया। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी भाग निकले। पुलिस ने एक बाइक को ट्रेस कर लिया था। सीओ मवाना संजीव देशवाल ने बताया कि इस मामले में शुक्रवार रात मंटूरी निवासी सरसवा थाना फलावदा और उसके एक साथी को पकड़ लिया। वहीं आरोपी गौरव पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि हमले में दो सगे भाई थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें पता नहीं था कि जैकेट में दरोगा हैं। जब उन्हें पता चला कि दरोगा घायल हुआ है तो वह भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed