फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two people were beaten up after entering the house due to a dispute between children, two injured

बच्चों के विवाद में घर में घुसकर पीटा, दो घायल

Fri, 05 Sep 2025 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two people were beaten up after entering the house due to a dispute between children, two injured
आठ हमलावरों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया
विज्ञापन

किठौर। गांव कायस्थ बड्ढा में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट तथा लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। एक पक्ष की ओर से आठ लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव कायस्थ बड्ढा निवासी हसीन ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार को गांव के ही कुछ लोग उसके भाई अनीस के घर में जबरदस्ती घुस गए और गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसके भाई के सिर पर लोहे की राॅड से वार किया, जिससे उसके भाई को गंभीर चोटें आई हैं। भाई को बचाने आए गांव के ही उमर मोहम्मद, रहीस, आरिफ तथा नफीस के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इसमें उमर मोहम्मद, रहीस और आरिफ घायल हो गए। शोर शराबा की आवाज सुनकर लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

पीडित ने गांव के ही यासीन, शौकीन, मुंशी, हसीन, इकरार, सुहैल, शमसाद और हसरत के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है। पुलिस का कहना है कि बृहस्पतिवार को बच्चों में विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्ष भिंड गए थे। ग्रामीणों ने समझौता करा दिया था, लेकिन शुक्रवार को दोनों पक्षों में फिर मारपीट हो गई। एक पक्ष की तहरीर आई है जिस पर मुकदमा कायम किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed