दिल्ली में हुई हिंसा में बिजनौर के दो लोगों की मौत हो गई। दोनों का शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सुरक्षा के लिहाज से दोनों के गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-
दिल्ली हिंसा को लेकर नई जानकारी, बवाल में मारे गए बिजनौर के दो लोग, ऐसे हुई पहचान
दिल्ली हिंसा को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। बताया गया कि बवाल में दो लोग बिजनौर के मारे गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा थाना क्षेत्र के कस्बे सहसपुर के मोहल्ला अफगानान निवासी साबिर का परिवार एक दशक से दिल्ली में रहकर काम करता था। साबिर के सात पुत्र व पुत्री हैं। बड़ा बेटा सलमान दिल्ली के मुस्तफाबाद के एक कारखाने में दर्जी का काम करता था। सलमान कोट पैंट बनाने का कारीगर था। 24 फरवरी को वह मुस्तफाबाद गया था। दिल्ली में फैली हिंसा में हुए पथराव में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जीटीबी दिल्ली में भर्ती कराया। सलमान के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने सलमान की तलाश की पर उसका कोई पता नहीं चला।
इस दौरान परिजनों ने जीटीबी अस्पताल पहुंचकर सलमान के रूप में शव की पहचान की। शव को पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को परिजनों को सौंपा गया। शव के सहसपुर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक सलमान काम से अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में हिंसा में उस पर हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें: आईबी कांस्टेबल हत्याकांड: लाडले भाई का शव देख आपा खो बैठीं बहन, मां का रो-रोकर बुरा हाल, तस्वीरें
उधर, हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव खारी निवासी शब्बीर अहमद का 44 वर्षीय पुत्र अय्यूब दिल्ली के अलवीनगर में रहकर कबाड़ बीनता था। अय्यूब की दो शादी हुई हैं। पहली पत्नी मुरादाबाद जिले के कांठ की रहने वाली रेशमा थी। रेशमा से अय्यूब के दो बेटे सलमान और सुहेल और बिहार निवासी दूसरी पत्नी रिजवाना से दो बेटे जैद और साहिल हैं। दोनों पत्नियों ने अय्यूब को छोड़ दिया। अय्यूब के साथ दिल्ली में उसका दिव्यांग बेटा सलमान और सुहेल रहते हैं। गांव वालों के मुताबिक दिल्ली में हिंसा के दौरान अय्यूब पर धारदार हथियार से हमला करके व गोली मारकर हत्या कर दी गई। अय्यूब का शव दिल्ली के एक अस्पताल में रखा था। उसके पास मिले आधार कार्ड से पहचान हुई।
वहीं शनिवार को दिल्ली में पोस्टमार्टम करके शव सलमान को सौंप दिया गया। सलमान शव को लेकर देर शाम गांव खारी पहुंचा। गांव खारी में उसका भाई रियाजुद्दीन रहता है। गांव वालों के मुताबिक अय्यूब गांव खारी कम आता जाता था। पिछले दिनों वह गांव आया था। गांव में एक व्यक्ति के पास रुक कर चला गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/