फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two people injured when the roof of a house collapsed in Amarpur

Meerut News: अमरपुर में मकान की कच्ची छत गिरने से दो लोग घायल

Mon, 20 Jan 2025 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Two people injured when the roof of a house collapsed in Amarpur
माछरा। क्षेत्र के गांव अमरपुर में चमन सिंह के मकान की कच्ची छत गिरने के कारण दो लोग घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें निकालकर मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत में सुधार है। सरकार से मकान बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व माछरा ब्लॉक के गांव अमरपुर निवासी चमन सिंह दलित की मकान की छत गिर गई। चमन सिंह ने बताया कि उसके मकान की छत कच्ची थी, जो कि कड़ियों की बनी हुई थी। कड़ियां कमजोर हो गई थी। इस कारण भरभराकर गिर गई। हादसे में उनके बच्चे आदेश व देवेंद्र को चोट आई है। इन्हें मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है और भैंस आदि पालकर बच्चों व परिवार का पालन पोषण करता है। मकान की छत बदलवाने के लिए वह ब्लॉक कार्यालय में कई चक्कर लगा चुका है, परंतु किसी ने भी उसकी बात नहीं सुनी। चमन सिंह ने मकान की छत बनवाने के लिए तहसील मवाना व ब्लॉक माछरा के अधिकारियों से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed