फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two people injured in a family dispute in Daulatpur.

Meerut News: दौलतपुर में पारिवारिक विवाद में डंडों से हमला, दो लोग घायल

Thu, 02 Oct 2025 09:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
Two people injured in a family dispute in Daulatpur.
सरधना। क्षेत्र के गांव दौलतपुर में बच्चों के बीच हुए मामूली झगड़े में बीचबचाव करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। दूसरे परिवार के कुछ सदस्यों ने घर में घुसकर उस पर और उसके परिवार पर डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित नरेश पुत्र बिरजू ने तहरीर में बताया कि उसके परिवार के बच्चों का किसी बात को लेकर रिश्तेदार पक्ष के बच्चों से विवाद हो गया था। उसने बीचबचाव कराते हुए अपनी भाभी को शांत कराकर घर भेज दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद उसका भाई आक्रोशित होकर उसके घर में घुस आया और डंडों से हमला कर दिया। बीचबचाव करने पहुंचे ताऊ के बेटे जुगनू पुत्र धर्मा के सिर पर डंडा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से जुगनू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित नरेश ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed