फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two people including cattle trader died in road accident, two sons of businessman injured, one buffalo died

मेरठ: सड़क हादसे में पशु व्यापारी समेत दो लोगों की मौत, दो युवक घायल, एक भैंस मरी

Fri, 24 Sep 2021 12:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 24 Sep 2021 12:44 PM IST
सार

मेरठ में गुरुवार को सड़क हादसे में पशु व्यापारी समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Two people including cattle trader died in road accident, two sons of businessman injured, one buffalo died
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के परीक्षितगढ़ में किठौर-परीक्षितगढ़ मार्ग पर स्थित गांव कैलीरामपुर के समीप छोटा हाथी और शीरे से भरे टैंकर की भिड़ंत हो गई। हादसे में छोटा हाथी में सवार एक पशु व्यापारी समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो व्यापारी घायल हो गए। हादसे में एक भैंस भी मर गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ ही दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


फलावदा क्षेत्र के गांव गड़ीना निवासी महावीर (70 वर्ष) पुत्र खेमचंद पशुओं का व्यापार करते हैं। गुरुवार को महावीर ने पड़ोस के गांव सनौता निवासी नसीम (48 वर्ष) पुत्र जाकिर का छोटा हाथी (वाहन) किराए पर लिया। वह अपने दो बेटों महेश व रितेश के साथ छोटा हाथी में सवार होकर थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव गांव अठसैनी में पशु पैठ में पशु खरीदने गए थे। महावीर ने पैठ से एक भैंस खरीदी। यह सब लोग छोटा हाथी में भैंस को लेकर गांव लौट रहे थे। किठौर-परीक्षितगढ़ मार्ग पर गांव कैलीरामपुर के समीप सामने से आ रहे शीशे से भरे टैंकर और छोटा हाथी में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में छोटा हाथी के चालक नसीम और पशु व्यापारी महावीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक भैंस भी मर गई। मृतक महावीर के दोनों पुत्र महेश व रितेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर थाना परीक्षितगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए दोनों घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक: पहले नॉनवेज खिलाया, फिर बियर पिलाई... दंपती के मर्डर का हुआ सनसनीखेज खुलासा, तस्वीरें

परिजनों में मचा कोहराम
गड़ीना निवासी महावीर की सड़क दुर्घटना में मौत होने और उसके दो पुत्रों के घायल होने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि महिलाओं को महावीर की मौत की खबरनहीं दी गई है। फिलहाल घायल बताया गया है। महावीर के चार पुत्र हैं। सभी पुत्र शादीशुदा हैं। परिवार पशु के खरीद-फरोख्त का कारोबार करता है। मृतक महावीर चार भाइयों में सबसे बड़े थे।

यह भी पढ़ें: मौलाना के खौफनाक राज: पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का निकला ये कनेक्शन, जांच में और भी खुले बड़े राज

परिवार के सामने जीविका का संकट
गांव सनौता निवासी नसीम छोटा हाथी से मजदूरी करता था। नसीम के दो पुत्र अबूजर, हसन और तीन पुत्री नीलू, अनम और इलमा हैं। नसीम की मौत होने से परिवार के सामने जीविका चलाने का संकट खड़ा हो गया है। बेटों की उम्र 14 व 12 वर्ष है। नसीम की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों को सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed