फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक: पहले नॉनवेज खिलाया, फिर बियर पिलाई... दंपती के मर्डर का हुआ सनसनीखेज खुलासा, तस्वीरें

Thu, 23 Sep 2021 01:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
The murder of the couple has been exposed in Meerut and the accused has been arrested by the police
Merut murder, दंपती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में आबाद और उसकी पत्नी जावेदा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी समीर ने पहले रुपये देकर जावेदा से शारीरिक संबंध बनाए थे। फिर घर पर आना-जाना शुरू हुआ तो उसे जावेदा से मोहब्बत हो गई। आरोपी ने दंपती पर तीन लाख रुपये लुटाए। जावेदा को अन्य युवकों से संबंध रखने से मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसी से नाराज होकर दोहरे हत्याकांड़ को अंजाम दिया गया। आरोपी ने कहा कि उसे कोई पछतावा नहीं है।

वहीं मंगलवार देर रात पुलिस ने आरोपी सरूरपुर के गोटका निवासी समीर उर्फ हसीन को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बुधवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि सात महीने पहले ही जावेदा से समीर की मुलाकात हुई थी। रुपये का लालच देकर आरोपी ने उसके साथ अवैध संबंध बनाए। लेकिन इसके बाद दोनों के बीच मोहब्बत हो गई। आरोपी ने जावेदा और उसके परिवार पर करीब तीन लाख रुपये खर्च किए। दोनों के संबंध की जानकारी आबाद को भी थी।

The murder of the couple has been exposed in Meerut and the accused has been arrested by the police
Merut murder, दंपती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

समीर ने पुलिस को बताया कि जावेदा के घर पर बाहरी युवकों का आना जाना था। कई बार दंपती से रोक लगाने के लिए कहा। आरोपी बार-बार जावेदा से कहता था कि सिर्फ मेरी बनकर रहो। लेकिन दंपती नहीं माना। 

The murder of the couple has been exposed in Meerut and the accused has been arrested by the police
Merut murder, दंपती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

पहले आबाद और फिर जावेदा को मारा
जिसके चलते उसने दोनों को ही मारने की प्लान बनाया। वह बाहर से दाव और चाकू लाया था। रात में कोल्डड्रिंक में दंपती को नशीला पदार्थ पिलाया। पहले आबाद और फिर दूसरे कमरे में जाकर जावेदा को मारा। बेटी सोनिया लिपट गई थी। जिसे धक्का दे दिया था। हत्या के बाद वह अपने गांव चला गया था। जहां से पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The murder of the couple has been exposed in Meerut and the accused has been arrested by the police
Merut murder, दंपती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

नॉनवेज खिलाया, बियर पिलाई 
आरोपी समीर ने बताया कि सोमवार शाम वह आबाद और जावेदा के लिए नॉनवेज और बच्चों के लिए चाउमीन, कोल्ड ड्रिंक लेकर पहुंचा था। आबाद और समीर ने बियर पी। इसी दौरान आरोपी ने बियर में नशे की गोली डाल दी थी, जिसे आबाद ने पी लिया और बेहोश हो गया। वहीं, जावेदा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर पिलाया। इसके बाद हत्या की वारदात अंजाम दी।

विज्ञापन
The murder of the couple has been exposed in Meerut and the accused has been arrested by the police
Merut murder, दंपती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

क्या था मामला
ब्रह्मपुरी क्षेत्र के सिटी गार्डन स्थित डीआईजी कोठी के पास आबाद व उसकी पत्नी जावेदा की सोमवार देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। बच्चों ने पुलिस को बताया था कि मामू समीर ने दोनों को मारा है। आबाद के पहली पत्नी से सात बच्चे व दूसरी पत्नी जावेदा से तीन बच्चे है। आधी उम्र की जावेदा से आबाद ने नौ साल पहले शादी की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed