{"_id":"5d74f6ea8ebc3e93b9521d32","slug":"two-parties-fight-over-sitting-in-vehicle-in-muzaffarnagar-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: सवारी बैठाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे व धारदार हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: सवारी बैठाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे व धारदार हथियार
Sun, 08 Sep 2019 06:11 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर:
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर:
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 08 Sep 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुजफ्फरनगर में जुगाड़ (वाहन) में सवारी बैठाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पीड़ित ने चार लोगों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कराई है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया।
गांव मुजाहिदपुर निवासी साहब सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने भतीजे सुनील के साथ मुजाहिदपुर बस स्टैंड पर जुगाड़ में सवारी बैठाने के लिए खड़ा था। इसी बीच उसके जुगाड़ में कुछ सवारी भी बैठ चुकी थी।
इसके बाद गांव के ही एक अन्य जुगाड़ चालक अरविंद पुत्र सिपटटर ने उसके भतीजे सुनील के जुगाड़ के आगे अपना जुगाड़ लगा दिया और जबरदस्ती सवारियां अपने जुगाड़ में बैठाने लगा, जिसको लेकर सुनील ने विरोध किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चालान कटा तो बाइक छोड़कर भागा इंस्पेक्टर, हेलमेट को लेकर लोग बना रहे ऐसे बहाने, नहीं रोक पाएंगे हंसी

आरोप है कि अरविंद ने सुनील के साथ मारपीट की। इसके बाद अरविंद के चचेरे भाई निक्कू उर्फ लवकुश पुत्र किरणपाल, भानु पुत्र वेदू एवं जयवीर पुत्र ननवा भी मौके पर आ गए। उन सभी ने मिलकर साहब सिंह व उसके पुत्र जोनी एवं अनिल तथा भतीजे सुनील के साथ लाठी डंडों से हमला कर दिया।
हमले में उनको काफी चोटें आई। पीड़ित साहब सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों अरविंद व जयवीर का शांतिभंग में चालान किया है।
यह भी पढ़ें: नकली पेट्रोल-डीजल का खेल: जमीन के नीचे टैंकों में दबा था गरीबों के घर रोशन करने वाला तेल
युवक को चाकू के साथ जेल भेजा
रतनपुरी क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस ने गश्त के दौरान मंडावली खादर मोड़ पर एक संदिग्ध युवक को घूमते हुए देखा।
पुलिस ने युवक से पूछताछ की, तो युवक ने अपना नाम सागर सैनी पुत्र वेदप्रकाश सैनी निवासी शिवनगर कस्बा सिकंदराबाद, जिला बुलंदशहर बताया। पुलिस को तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के विरुद्ध अवैध चाकू रखने के जुर्म में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा है।