चालान कटा तो बाइक छोड़कर भागा इंस्पेक्टर, हेलमेट को लेकर लोग बना रहे ऐसे बहाने, नहीं रोक पाएंगे हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बिना हेलमेट घूम रहे पुलिसकर्मियों को भी अनुशासन का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया है। अमर उजाला ने शुक्रवार को ही इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था कि कानून के रखवाले खुद की कानून का उल्लंघन करे तो उन पर आखिर कौन कार्रवाई करे। इसी का असर है कि शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्शा और 23 पुलिसकर्मियों के चालान काटे। पुलिस का निशान लगाकर चल रहे वाहनों को भी रोककर चालान किए गए।
चालान कटा तो इंस्पेक्टर ने बाइक छोड़ी
मेरठ में एक मजेदार किस्सा सामने आया। यहां पुलिस लाइन के सामने टीआई सुनील कुमार ने हेलमेट न पहनने पर एक इंस्पेक्टर की बाइक का चालान काट दिया। चालान कटते ही इंस्पेक्टर बिगड़ गया और अपनी बाइक को वहीं छोड़कर निकल गया। बाद में पुलिस ने इंस्पेक्टर की बाइक को ट्रैफिक ऑफिस भेज दिया।
पगड़ी बांधू या हेलमेट लगाऊं...?
ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई के दौरान शहर का एक सिख व्यापारी नेता पुलिस से भिड़ गया। वजह थी कि व्यापारी ने सिर पर पगड़ी पहन रखी थी और हेलमेट नहीं लगाया था। इस दौरान खूब हंगामा हुआ। व्यापारी का कहना था कि जब सिर पर पगड़ी बांध रखी है तो हेलमेट कैसे लगाया जा सकता है। मामले को तूल पकड़ता देख अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें: इन्हें न चालान का डर न ही जान का, देखिए! कैसे कानून के रखवाले खुद ही तोड़ रहे ट्रैफिक नियम
साहब ! सिर में चोट लगी है, ..
एक बाइक चालक ने पुलिस से कहा कि सिर में चोट लगी है। हेलमेट नहीं लगा जा सकता। पुलिस ने जांच की पता चला कि युवक के सिर पर कोई चोट नहीं लगी थी। जिस पर पुलिस ने युवक का चालान कर दिया।