फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two parties clashed during namaz in mosque in Bhawanpur of Meerut, more than six people injured

Meerut: मस्जिद में नमाज के दौरान भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, छह से अधिक लोग घायल

Mon, 29 Jan 2024 06:25 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 29 Jan 2024 06:25 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ के भावनपुर में मस्जिद पर नमाज अदा करने के दौरान दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। संघर्ष में छह से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Two parties clashed during namaz in mosque in Bhawanpur of Meerut, more than six people injured
संघर्ष में घायल हुए युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम स्याल स्थित तकिया मस्जिद पर नमाज के दौरान गर्म पानी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में दोनों पक्षों के छह से अधिक लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, तकिया मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष नफीस सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे नमाज अदा करने के लिए गए, जहां पर मौजूद जहिर पक्ष के लोगों ने नमाज अदा करने से पूर्व वजू के लिए गर्म पानी लेने का विरोध किया। इस पर जहिर पक्ष की ओर से खालिद, साजिद, फरमान और कलवा ने मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच नफीस पक्ष की ओर से सानू, कलीम और फैजान भी लाठी-डंडे लेकर आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हाई वोल्टेज ड्रामा: आरोपी राशिद के पास कहां से आए तमंचे, जांच शुरू, कई थानों की पुलिस के छुड़ाए थे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, मारपीट के दौरान नफीस, सानू, कलीम, फैजान एवं जाहिर पक्ष से फरमान, शादाब और खालिद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: UP: चीनी मिलों के सामने आ सकता है संकट, घट रही किसानों की दिलचस्पी, कोल्हू पर गन्ना देना समझ रहे मुनासिब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed