{"_id":"60a271418ebc3edca86e75c9","slug":"two-parties-clash-over-electoral-rivalry-in-kithore-meerut-one-killed-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के किठौर में चुनावी रंजिश को लेकर भिड़े दो पक्ष, एक की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के किठौर में चुनावी रंजिश को लेकर भिड़े दो पक्ष, एक की मौत, कई घायल
Mon, 17 May 2021 07:06 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 17 May 2021 07:06 PM IST
सार
गांव बौन्द्रा में पंचायत चुनाव को लेकर वर्तमान प्रधान साजिद व हारा हुआ पक्ष अफजल के बीच चुनावी रंजिश चली आ रही है, इसी को लेकर आज दोनों पक्षों की बीच संघर्ष हुआ जिसमें एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गांव बौन्द्रा में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया, जिसमें जमकर फायरिंग हुई। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
सूचना पर सीओ किठौर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए मृतक के शव को कब्जे में लिया। वहीं घटना के बाद से दोनों पक्ष के लोग फरार हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार किठौर थाना क्षेत्र के गांव बौन्द्रा में पंचायत चुनाव को लेकर वर्तमान प्रधान साजिद व हारा हुआ पक्ष अफजल के बीच चुनावी रंजिश चली आ रही है। बताया जाता है कि रविवार को भी दोनों पक्ष में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
इसी क्रम में सोमवार को दोनों पक्ष में कहासुनी हुई और देखते ही देखते जमकर पथराव और फायरिंग हो गई, जिसमें एक युवक मीनू पुत्र अख्तर अली की मौत हो गई।
घटना में कई लोग घायल बताए गए है। उधर, घटना की सूचना पर सीओ व कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और और स्थिति को संभाला। वहीं घटना के बाद से दहशत का माहौल बरकरार है।