फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two parties clash over electoral rivalry in Kithore, Meerut, one killed, many injured

मेरठ के किठौर में चुनावी रंजिश को लेकर भिड़े दो पक्ष, एक की मौत, कई घायल

Mon, 17 May 2021 07:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 17 May 2021 07:06 PM IST
सार

गांव बौन्द्रा में पंचायत चुनाव को लेकर वर्तमान प्रधान साजिद व हारा हुआ पक्ष अफजल के बीच चुनावी रंजिश चली आ रही है, इसी को लेकर आज दोनों पक्षों की बीच संघर्ष हुआ जिसमें एक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two parties clash over electoral rivalry in Kithore, Meerut, one killed, many injured
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गांव बौन्द्रा में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया, जिसमें जमकर फायरिंग हुई। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ किठौर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए मृतक के शव को कब्जे में लिया। वहीं घटना के बाद से दोनों पक्ष के लोग फरार हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किठौर थाना क्षेत्र के गांव बौन्द्रा में पंचायत चुनाव को लेकर वर्तमान प्रधान साजिद व हारा हुआ पक्ष अफजल के बीच चुनावी रंजिश चली आ रही है। बताया जाता है कि रविवार को भी दोनों पक्ष में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में सोमवार को दोनों पक्ष में कहासुनी हुई और देखते ही देखते जमकर पथराव और फायरिंग हो गई, जिसमें एक युवक मीनू पुत्र अख्तर अली की मौत हो गई।

घटना में कई लोग घायल बताए गए है। उधर, घटना की सूचना पर सीओ व कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और और स्थिति को संभाला। वहीं घटना के बाद से दहशत का माहौल बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed