{"_id":"5a8c0f2b4f1c1bf07b8b8485","slug":"two-new-industrial-cities-will-be-set-in-this-city-of-up-so-many-people-will-get-employment","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के इस जिले में बसेंगे दो नए औद्योगिक शहर, इतने लोगों को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के इस जिले में बसेंगे दो नए औद्योगिक शहर, इतने लोगों को मिलेगा रोजगार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शालू अग्रवाल, मेरठ
Updated Tue, 20 Feb 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जिले में जल्द ही 1200 एकड़ से अधिक भूमि में दो नए औद्योगिक शहर बसेंगे। औद्योगिक विकास के पैमाने पर मेरठ का नाम शीर्ष सूची में शामिल होगा। औद्योगिक शहरों को बसाने का खाका तैयार होकर शासन को जा चुका है। शासन की स्वीकृति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। इससे करीब पांच हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
यूपीएसआईडीसी व उद्योग विभाग ने जनपद में नए उद्योगों की स्थापना व स्थापित उद्योगों के विस्तार के लिए जिले दो स्थानों पर 1200 एकड़ से अधिक भूमि का चिह्निकरण किया है। चिन्हांकन कर प्रस्ताव मंडलायुक्त के माध्यम से शासन को जा चुका है। विभाग ने जमीन के लिए किसानों से वार्ता भी कर ली है। किसान दोनों स्थानों पर जमीन देने के लिए तैयार भी हो चुके हैं। बस शासन से हरी झंडी मिलने की देरी है।
विज्ञापन
डिमौली गांव एवं काजराबाद गून (गेझा रोड, मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल के सामने) में लगभग 200 एकड़ जमीन, इंचौली मवाना रोड में किसानों की 1000 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। विभाग ने काजराबाद गून में 800 एकड़ जमीन तलाशी है, लेकिन प्रस्ताव फिलहाल 200 एकड़ जमीन का भेजा है। इसके साथ ही सालों से बंद पड़ी परतापुर कताई मिल की 90 एकड़ जमीन को भी औद्योगिक क्षेत्र के रूप में बदलने का प्रस्ताव भेजा है। 90 एकड़ जमीन में 100 औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो सकती हैं। लखनऊ में 21-22 फरवरी को इंवेस्टर समिट होने जा रही है, ऐसे में शासन में प्रस्ताव पास होते ही जिले में तमाम औद्योगिक इकाइयों को विस्तार मिलेगा। 500 से अधिक नई औद्योगिक इकाइयां भी स्थापित हो सकती हैं। जिससे मेरठ में रोजगार, रेवेन्यू और विकास की नई धारा बहेगी। 5000 से अधिक नए रोजगारों का सृजन भी होगा।
विज्ञापन
वर्तमान औद्योगिक इकाइयों की स्थिति
वर्तमान में जिले में तीन बड़े सरकारी औद्योगिक क्षेत्र संचालित हैं। परतापुर मेरठ में 40 एकड़ में फैले औद्योगिक क्षेत्र में 90 औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। 25 एकड़ में स्पोर्ट्स कांपलेक्स मोहकमपुर में खेल के सामान बनाने वाली औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। यूपीएसआईडीसी द्वारा दिल्ली रोड परतापुर पर दो औद्योगिक केंद्र संचालित हैं। 100 एकड़ भूमि में फैले इस औद्योगिक क्षेत्र में 200 से अधिक इकाइयां संचालित हैं। इसमें खेल के सामान, फूड प्रोसेसिंग, केमिकल निर्माण, बिजली के सामान, इंक, कृषि उपकरण व कालीन बनाने वाली इकाइयां प्रमुख हैं। इसके अलावा परतापुर उद्योगपुरम व मवाना रोड एवं बागपत रोड पर भी कुछ निजी औद्योगिक क्षेत्र संचालित हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/