फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two more days of admission to graduate courses

स्नातक कोर्सों में दाखिले का दो दिन और मौका

Thu, 17 Dec 2020 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Two more days of admission to graduate courses
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और उससे संबद्ध कॉलेजों में स्नातक कोर्सों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों दो दिन का अंतिम मौका दिया गया है। विद्यार्थी बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अपनी लॉगइन आईडी से खाली ऑफर लेटर डाउनलोड कर संबंधित कॉलेज में जाकर जमा कर सकते हैं। वहीं, स्नातकोत्तर कोर्सों और एलएलबी में पहली मेरिट के एडमिशन की भी बृहस्पतिवार को अंतिम तिथि है। इसके बाद विवि दूसरी मेरिट जारी करेगा।
विज्ञापन

विवि के कैंपस-कॉलेजों में स्नातक कोर्सों में दो लाख नौ हजार सीटें हैं। अभी भी 90 हजार से अधिक सीटें खाली पड़ी हैं। 16 दिसंबर यूजी में एडमिशन की अंतिम तिथि थी, लेकिन विवि ने छात्र-छात्राओं की मांग पर इसे दो दिन और बढ़ा दिया है।18 दिसंबर के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश समन्वयक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इसमें बीपीईएस, बीएससी फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एंड एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, स्नातकोत्तर कोर्सों और एलएलबी में पहली मेरिट के दाखिले की बृहस्पतिवार को अंतिम तिथि है। पीजी कोर्सों में दाखिले की गति अभी धीमी ही है वहीं एलएलबी में एडमिशन की संख्या पांच हजार को पार कर गई है। बृहस्पतिवार को स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों में 6264 एडमिशन हुए हैं। अब तक 116477 छात्र-छात्राओं का प्रवेश हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएड में दाखिले के लिए दूसरी काउंसिलिंग आज
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्घ कॉलेजों में एमएड में दाखिले के लिए दूसरी काउंसिलिंग बृहस्पतिवार को होगी। काउंसिलिंग के सारे नियमों के बारे में पूरी जानकारी विवि की वेबसाइट से ली जा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed